The Lallantop

"ध्रुव राठी एंटी-नेशनल है, वो चालाकी से अपने टॉपिक चुनता है"

ऑरी का ये भी कहना है कि ध्रुव राठी अपने थंबनेल पर क्लिकबेट के लिए उनकी फोटो भी लगाते हैं.

Advertisement
post-main-image
ऑरी जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में नजर आने वाले हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ध्रुव राठी ने अपने चैनल पर बॉलीवुड सेलेब्स की फेक लाइफ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ऑरी अवत्रमानी की फोटो थंबनेल में इस्तेमाल की गई थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
  • ऑरी अवत्रमानी का कहना है कि ध्रुव राठी ने उन्हें बिना जानकारी के वीडियो के थंबनेल में इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें धोखे में डालने का अनुभव हुआ और वे नाराज़ हैं।
  • ऑरी ने हाल के इंटरव्यू में ध्रुव राठी को एंटी-नेशनल बताया और कहा कि वे उन मुद्दों पर बात करते हैं जो उनके नैरेटिव से मेल खाते हैं, जबकि अन्य जरूरी मुद्दे की चर्चा नहीं करते।

साल भर पहले यूट्यूबर Dhruv Rathee ने अपने चैनल पर The Fake Life of Bollywood Celibrities नाम का एक वीडियो शेयर किया था. उसके थंबनेल में उन्होंने Jahnvi Kapoor, Karan Johar और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Orhan Awatramani उर्फ Orry की तस्वीरों का इस्तेमाल किया. उस बात के लिए ऑरी ने काफी नाराज़गी जताई और उस एक्सपीरियन्स को अपने लिए टॉर्चर बताया. साथ ही हालिया इंटरव्यू में ध्रुव को एंटी-नेशनल भी कह दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

KK क्रिएट पॉडकास्ट पर हुई बातचीत में ऑरी ने ध्रुव पर कई आरोप लगाए. उनका कहना है कि ध्रुव केवल उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं, जो उनके नैरेटिव पर फिट बैठता है. अपनी नाराज़गी जताते हुए उन्होंने उस वीडियो का भी ज़िक्र किया, जिसके थंबनेल में ऑरी की फोटो का इस्तेमाल किया गया था. ध्रुव राठी के बारे में बात करते हुए वो कहते हैं,

"मुझे ध्रुव राठी पसंद नहीं है. मुझे वो इसलिए पसंद नहीं क्योंकि उसने मुझे अपनी वीडियो के थंबनेल में यूज़ किया था. इसलिए मैं धोखे में उसकी वीडियो देख गया. मैंने उसे बस कुछ देर के लिए ही देखा. ध्रुव ने मुझे क्लिकबेट की तरह इस्तेमाल किया और 20 मिनट की वीडियो देखने के लिए फुसला लिया. वो वीडियो तो मेरे बारे में था भी नहीं. वो मेरे लिए केवल टॉर्चर था."

Advertisement

बातचीत के दौरान ऑरी ने ध्रुव को एक बार फिर एंटी-नेशनल बताया. वो कहते हैं,

"ध्रुव राठी एंटी-नेशनल है. मुझे लगता है कि वो हर टॉपिक को बड़ी चालाकी से कुछ इस तरह चुनता है, जो उसके नैरेटिव पर फिट बैठे. मुझे नहीं पता कि उसके टॉपिक्स क्या हैं. क्योंकि मैं सब कुछ फॉलो नहीं करता. लेकिन वो कुछ ऐसी अजीब बातें कह देता है जिसका कोई सेंस नहीं बनता. वहीं जिस बात को ज़्यादा कवर करना चाहिए, उस पर वो चर्चा ही नहीं करता. मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं. वो बिल्कुल AI की तरह पेश आता है."

हालांकि ऑरी का ये कहना कि वो ध्रुव राठी के सारे कॉन्टेंट को फॉलो नहीं करते, बावजूद इसके वो उन्हें एंटी-नेशनल कह रहे हैं, ये थोड़ा विरोधाभासी है. वैसे ये पहला मौका नहीं जब ऑरी ने ध्रुव पर अपना गुस्सा उतारा हो. 2025 में ध्रुव ने The Fake Beauty Of Bollywood Celibrities नाम से एक और वीडियो बनाया था. उसके थंब में उन्होंने जाह्नवी कपूर की फ़ोटो इस्तेमाल की. इस बात के लिए आम लोगों ने उन्हें काफी लताड़ा था. ऑरी, जाह्नवी के दोस्त हैं और तब वो भी ध्रुव के खिलाफ़ खुलकर बोले थे. उन्होंने कहा था कि ध्रुव, जाह्नवी पर वीडियो बना रहे जबकि वो उन्हें जानती भी नहीं होंगी. ऑरी ने कहा कि वो खुद भी ध्रुव को केवल एक एंटी-नेशनल के रूप में ही जानते हैं. उनका ये कमेंट तब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. 

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान पर क्यों भड़के ध्रुव राठी?

Advertisement