The Lallantop

MP के इस गांव में 'घर-घर शराबी', घर का राशन बेचकर खरीद रहे शराब...प्रशासन के आगे हारे गांव वाले

मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मुंडियापुरा गांव का है. यहां के युवा नशे की लत की वजह से सुसाइड कर रहे हैं. गांव की 150 से ज़्यादा महिलाएं अपने पतियों को खो चुकी हैं. इनमें से कुछ के पतियों की जान शराब की लत की वजह से गई जबकि कई अन्यों ने सुसाइड कर लिया. यहां की महिलाएं मज़दूरी करके अपने परिवार का पेट पालने को मजबूर हैं.

Advertisement
post-main-image
(AI Image)

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में ऐसा नज़ारा देखने को मिलता है, जो शायद ही कहीं और दिखाई दे. यहां के हर घर में शराबी है. यही कारण है कि पूरा का पूरा गांव बरबादी की कगार पर खड़ा है. इन घरों की महिलाएं अपने ही परिवार से लड़ने को मजबूर हैं. शराब खरीदने के लिए गांव के पुरुष घर राशन तक बेच दे रहे हैं. इस अनोखे गांव में शराब की संस्कृति इतनी गहरी बैठ चुकी है कि लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या ये गांव अपनी शराबी पहचान से बाहर निकल पाएगा?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की ख़बर के मुताबिक, मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मुंडियापुरा गांव का है. दावा है कि यहां के युवा नशे की लत की वजह से सुसाइड कर रहे हैं. यही कारण है कि गांव की 150 से ज़्यादा महिलाएं अपने पतियों को खो चुकी हैं. इनमें से कुछ महिलाओं के पतियों की जान शराब की लत की वजह से जा चुकी है. जबकि कई अन्य ने सुसाइड किया है. यहां की महिलाओं को मज़दूरी करके परिवार का पेट पालना पड़ रहा है.

गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है लेकिन अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया. शराब के कारण एक शख़्स की मौत के बाद चक्का जाम भी किया गया लेकिन उसके बावजूद कुछ नहीं हुआ. थाना, SDM से लेकर जनसुनवाई, हर मुमकिन जगह गांव वाले गुहार लगा चुके हैं. लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला.

Advertisement

गांव की पंचायत अपने स्तर पर ही कुछ कदम उठा रही है. बीते दिनों पंचायत ने शराब रोकने के लिए कड़ा फैसला लिया था. पंचायत ने एलान किया था कि अगर कोई शराब बेचेगा तो उस पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. लेकिन इसके बावजूद शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लगा. शराब धड़ल्ले से बिकती रही और लोग खरीदते रहे.

गांव वालों का कहना है कि शराब की वजह से आए दिन घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं. दावा है कि कई औरतों के पति घर का राशन बेचकर शराब खरीदते हैं. नशे की हालत में घर की महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं. गांव वालों का कहना है कि शराब की वजह से गांव की हालत हर दिन बिगड़ रही है. अगर जल्द ही शराब पर रोक नहीं लगी तो यहां सिर्फ विधवाएं बचेंगी.

वीडियो: एक्टर चिरंजीवी के पोते वाला बयान वायरल कर पब्लिक ने क्या-क्या कहा?

Advertisement

Advertisement