The Lallantop

हाईवे पर गाड़ी पंक्चर हुई, टायर बदलते समय ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत

पिकअप गाड़ी का ड्राइवर हाईवे पर ही गाड़ी साइड में लगाकर टायर बदलने लगा. पिकअप में सवार अन्य लोग भी गाड़ी से उतरकर बाहर खड़े हो गए थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा, जिसकी चपेट में ये सारे लोग आ गए.

Advertisement
post-main-image
ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. (सांकेतिक फोटो- Unsplash)

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंद दिया. हादसे में 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. पीड़ित एक पिकअप गाड़ी पर सवार थे. उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हुआ, तो टायर बदलने लगे. तभी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हादसे में घायल व्यक्ति को पास के ही एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एक्सिडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ड्राइवर ने कथित तौर पर दावा किया है कि पीड़ित हाईवे के बीच में खड़े थे. 

11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात में करीब 1 बजे के आस-पास गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर यह एक्सिडेंट हुआ. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर को लौट रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में उनकी गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया.

Advertisement

ड्राइवर ने गाड़ी को हाईवे पर ही साइड में लगाई और टायर बदलने लगा. पिकअप में सवार अन्य लोग भी गाड़ी से उतरकर बाहर खड़े हो गए थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजर रही था, जिसकी चपेट में ये सारे लोग आ गए.

एक्सीडेंट की पुष्टि डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक (SP) वहनी सिंह ने की. उन्होंने बताया,

Advertisement

‘एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया. ड्राइवर ने हमें बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया.’

यह भी पढ़ें: किक पर किक मारी, वकील को गोली मारने के बाद हमलावर भागने में फंस गए, फिर…

SP सिंह ने आगे अपने बयान में कहा कि आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में यह दावा है कि सभी पीड़ित सड़क के बीचों-बीच खड़े थे, जिसकी वजह से टक्कर हुई. पिकअप गाड़ी के ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. उससे पूछताछ की जा रही है.

वीडियो: इंदौर के कैब ड्राइवर ने दी जान, वीडियो में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया

Advertisement