The Lallantop

लव मैरिज के 3 साल बाद पति-पत्नी ने शादी का जोड़ा पहना, फिर आत्महत्या कर ली

मध्य प्रदेश के सागर में पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली. दोनों की लाश शादी के जोड़े में मिली है. मृतकों की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू और काजल पटेल के तौर पर हुई है. मृतक कपल के परिवार ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था.

Advertisement
post-main-image
राजेंद्र और काजल पटेल ने करीब तीन साल पहले शादी की थी. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने वाले दंपती राजेंद्र और काजल पटेल ने 1 मार्च को शादी के जोड़े पहनकर कथित आत्महत्या कर ली, उनके शव उनके घर में मिले।
  • परिवार ने बताया कि दंपती के बीच कोई तनाव नहीं था, जबकि पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही है और कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और हर संभव पहलू से मामले की गहराई से जांच करने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दंपती ने शादी के जोड़े में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. 1 मार्च की देर रात दोनों के शव उनके घर में बरामद हुए. करीब तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी. मृतकों की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू और काजल पटेल के तौर पर हुई है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की है. मृतक कपल के परिवार वालों ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. उनके मुताबिक दोनों के बीच कोई खटपट नहीं थी. 

परिजनों ने बताया कि 1 मार्च की रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए. फिर जब देर रात तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया, तो परिवारवालों को चिंता हुई. जब राजेंद्र के पिता ने दरवाजा खोला तो दोनों की लाशें मिलीं. घटनास्थल की तस्वीर भी सामने आई है. इसमें मृतकों ने शादी के जोड़े पहने हुए हैं. काजल दुल्हन की साड़ी में और राजेंद्र दूल्हे का सूट पहने हुए था. 

Advertisement

घटना का पता चलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. उसने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती मेडिकल जांच के दौरान महिला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली है.

डॉक्टर्स क मुताबिक, काजल डेढ़ महीने से प्रेग्नेंट थी. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. हालांकि घटनास्थल से कोई नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके. दूसरी तरफ परिजनों का दावा है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद और तनाव नहीं था. 

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया,

Advertisement

अंतिम संस्कार के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में कपल ने यह कदम उठाया.

वहीं अस्पताल के ड्यूटी इंचार्ज डॉक्टर प्रशांत हजारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया,

 शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. लेकिन डिटेल्ड रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.) 

वीडियो: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार को ठहराया जिम्मेदार

Advertisement