मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले में 18 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला उर्फ़ वाहिद की हत्या हो गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक़, भय्यू की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस हत्या का आरोप उनकी पत्नी रुखसाना पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया है. मुख्य आरोपी रुखसाना की तलाश जारी है.
फूट-फूटकर रो रही थी, अब पता लगा खुद मारी थी पति को गोली, भय्यू लाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा
MP Bhayyu Lala Mandsaur Murder: भय्यू लाला की मौत के बाद उसकी पत्नी रुखसाना का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने MP पुलिस पर पति को मारने का आरोप लगाया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खेल पलट दिया.
.webp?width=360)

आजतक से जुड़े अजय बड़ोलिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजनी गांव का है. मामले में मोड़ तब आया जब डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. वीडियोग्राफी के साथ हुई इस जांच में खुलासा हुआ कि भय्यू की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर SIT गठित की. पुलिस ने आरोपी महिला के दो भाइयों - बबलू और सलमान - को गिरफ्तार किया. और इसके बाद जांच में सामने आया कि कथित तौर पर रुखसाना ने हत्या की और बबलू-सलमान ने सबूत से छेड़छाड़ और खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की थी.
रिपोर्ट के मुताबिक़, परिवार ने पुलिस पर भय्यू की हत्या के आरोप लगाए थे. रुखसाना का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने दावा किया कि पुलिस ने कथित तौर पर उसके पति को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. आरोप लगा कि पुलिस कुख्यात तस्कर भय्यू लाला के घर रेड मारने गई थी, तब ये घटना घटी. सूचनाकर्ता याकूब ने पुलिस को बताया था कि भय्यू पुलिस के डर से पलंग की पेटी में छिप गया था और दम घुटने से उसकी मौत हुई.
रिपोर्ट के मुताबिक़, एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया,
पोस्टमार्टम के बाद SIT टीम का गठन हुआ. जांच में सामने आया कि भय्यू लाला के कान के पीछे गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई. दो आरोपी सलमान और बबलू से पूछताछ पर पता चला कि रेड के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. जिसके दौरान उनकी पत्नी रुखसाना ने गोली चला दी. भय्यू के घर से पिस्टल बरामद कर ली है.
शुरुआती जांच में ही पुलिस ने रुखसाना द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन कर दिया था. जांच के दौरान ये भी सामने आया कि भय्यू लाला के घर के एक कमरे में बिस्तर की पेटी के नीचे सीमेंट से बना गुफानुमा बंकर तैयार किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति आराम से छिप सकता है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़, पत्नी रुखसाना ने बताया कि 15-20 पुलिस वाले रेड मारने आए थे. रुखसाना ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया. उन्होंने सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति, टीआई कमलेश प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया था. जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी भी थीं. रुखसाना का कहना है कि करीब 2 से 3 घंटे तक पुलिस घर में ही रही. वह चिल्लाता रहा और उसे मार डाला.
कौन था भय्यू लाला?भय्यू लाला एक कुख्यात ड्रग तस्कर और हिस्ट्रीशीटर था. 2003 से वह तस्करी का धंधा चला रहा था. 23 साल में उसके खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार और मादक पदार्थ की तस्करी जैसे 19 गंभीर केस दर्ज हो चुके हैं. 11 जनवरी को मुंबई और ठाणे पुलिस ने जावरा इलाके से 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया था, तबसे उसकी तलाश जारी थी.
वीडियो: इंदौर में गर्लफ्रेंड का मर्डर कर रेप करने वाले शख्स ने हंसते हुए क्या कहा?











.webp?width=275)


.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


