The Lallantop

कुणाल कामरा पहुंचे CJP प्रोटेस्ट में, कह दी ऐसी बात जिस पर शुरू हो गया बवाल

Kunal Kamra comment: कॉमेडियन कुणाल कामरा सोनम वांगचुक से मिलने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे. उन्होंने मंच से कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया. अब उनके बयान को हिंदू धर्म को आहत करने वाला बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
कुणाल कामरा का दिल्ली के जंतर-मंतर वाला बयान वायरल. (फोटो-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है, और वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
  • कुणाल कामरा ने प्रदर्शन के दौरान स्टेज से देश की वर्तमान सरकार और मुकेश अंबानी का जिक्र करते हुए धार्मिक संदर्भ में विवादित बयान दिया, जिसे सोशल मीडिया पर आहत करने वाला माना जा रहा है।
  • सोनम वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग सामने आए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को शांतिपूर्ण मार्च करने का आह्वान किया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल जारी है. आज उनके अनशन का 19वां दिन है. उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. ऐसे में कई नेता और अभिनेता सोनम से मिलने जंतर मंतर पहुंच रहे हैं. 16 जुलाई को स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा भी पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने मंच से कुछ ऐसा कह दिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कुणाल कामरा ने क्या कहा?  

उनके बयान को हिन्दू धर्म से जोड़कर आहत करने वाला बताया जा रहा है. और सोशल मीडिया पर कुछ इंटरनेट यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में धर्म से जुडी बात क्यों कही गई? कुणाल कामरा स्टेज से प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे. तभी उन्होंने कहा, ‘ये जो सरकार काम कर रही है, हमने देखा है कि सरकार बस सीता के पति का नाम लेकर नीता के पति (मुकेश अंबानी) का काम कर रही है.’ 

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर उनके साथ पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी हैं. वह कुणाल के बयान पर ताली बजा रहे हैं. ऑनलाइन यूज़र्स ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है. 

यूज़र की नाराज़गी

तेजस नाम के एक यूज़र ने X पर लिखा,

'फेल्ड कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मां सीता, प्रभु राम और मुकेश अंबानी का मजाक उड़ाया. इस बीच अभिजीत दीपके हंस रहा था और तालियां बजा रहा था. जो हिंदू इस सीजेपी विरोध का समर्थन करते हैं उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए.'

Advertisement

हिमांश नाम के यूज़र ने लिखा कि हो सकता है कि कुणाल को BJP ने ही भेजा हो. लिखा, 

‘सीजेपी विरोध प्रदर्शन में कुणाल कामरा ने भगवान राम के खिलाफ बयान दिया. भगवान राम और मां सीता का इस प्रोटेस्ट से क्या संबंध है? वो सरलता से अपनी बात कह सकते थे. लेकिन उन्होंने हिंदुओं को चोट पहुंचाने का ऑप्शन चुना.’

HIMANSH
X पर यूजर का कमेंट. 

ये एक दो पोस्ट थे, जिनका हमने ज़िक्र किया. कई यूज़र्स कुणाल कामरा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'समय रैना ने बचने का तरीका सिखा दिया', कुणाल कामरा ने रणवीर अल्लाहबादिया को भी नहीं छोड़ा

20 जुलाई को मार्च की अपील

सोनम वांगचुक का वजन लगातार गिरता जा रहा है. हाईकोर्ट में इस मामले पर ध्यान देने की याचिका तक दाखिल की गई है. इस पर बात करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि मुझसे अनशन खत्म करने की अपील करने से बेहतर है कि आप लोग 20 जुलाई को शांतिपूर्ण मार्च में हिस्सा लें. 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उनके समर्थन में एक लेटर लिखा था. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दे रहे हैं. लेकिन भूख हड़ताल के 19वें दिन भी सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया. आंदोलनकारियों की मांग है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय हो.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर अलाहाबादिया Vs कुणाल कामरा: India's Got Latent Controversy से कॉमेडियंस परेशान?

Advertisement