The Lallantop

फुकेट-दिल्ली Air India विमान हादसे की आई रिपोर्ट, को-पायलट के नशे में होने की पुष्टि

फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट A12379 में 145 लोग सवार थे. विमान अचानक 300 फीट नीचे चली गई और कई यात्रियों को जोरदार झटका लगा. AAIB की शुरुआती जांच में को-पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई है.

Advertisement
post-main-image
एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज झटके से घायल हुए यात्री. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ टेस्ट पॉजिटिव पाया गया, जिससे उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे उतर गया।
  • फ्लाइट भारत के बाहर से शुरू हुई थी और दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट क्रू के मेडिकल परीक्षण में को-पायलट के गांजे सेवन का पता चला था।
  • एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा तकनीकी जांच जारी है और आगामी जांच परिणामों पर सुरक्षा उपायों का निर्धारण होगा।

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) का टेस्ट पॉजिटिव आया है. दरअसल ओडिशा के ऊपर उड़ान के दौरान यह फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी. इससे फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स को जबरदस्त झटका लगा था. फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई थी. रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि इस घटना के समय जहाज का को-पायलट नशे में थे.  एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच चल रही है.

Advertisement
पायलट ने किया था गांजे का सेवन

इससे पहले दिल्ली में उड़ान के बाद पायलटों ती स्क्रीनिंग हुई थी. इस दौरान पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था. कुछ समय बाद एक और टेस्ट किया गया, और वो भी पॉजिटिव निकला. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट से ये कन्फर्म हो गया है कि पायलट ने मारिजुआना यानी गांजा फूंक रखा था. रिपोर्ट में कहा गया,

चूंकि उड़ान भारत के बाहर से शुरू हुई थी, इसलिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों का उड़ान के बाद मेडिकल (ब्रेथ-एनालाइजर जांच) किया गया. ब्रेथ-एनालाइजर जांच की रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई.

Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया,

इसके अलावा, साइकोएक्टिव पदार्थ डिटेक्शन किट का उपयोग करके दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों का टेस्ट किया गया. PIC यानी पायलट इन कमांड (मुख्य पायलट) का सैंपल नॉन-नेगेटिव पाया गया. इसके बाद, कन्फर्मेटरी टेस्ट के लिए दोनों के ब्लड सैंपल पैथोलॉजिकल लैब भेजे गए. PIC की कन्फर्मेटरी टेस्ट रिपोर्ट भी नॉन-नेगेटिव पाई गई, जबकि को-पायलट का सैंपल दोनों टेस्ट में नेगेटिव पाया गया.

(यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की फ्लाइट हवा में 300 फीट नीचे कैसे पहुंची, टर्बुलेंस या कोई और तकनीकी खामी?)

Advertisement
विमान में सवार थे 145 लोग

जब ये घटना हुई, तब विमान में कुल 145 लोग सवार थे. इनमें 137 यात्री थे जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे. साथ ही, उस समय 6 केबिन क्रू और 2 फ्लाइट क्रू सदस्य भी थे. घटना में कम से कम 20 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों को चोटें भी लगीं. शुरुआत में यह बताया गया था कि दिल्ली आते समय विमान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, लेकिन वह सुरक्षित रूप से उतर गया. जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक को पायलट ने गांजे का सेवन कर रखा था.

वीडियो: आसान भाषा में: फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस ने मचाया हड़कंप, क्या होता है यह?

Advertisement