The Lallantop

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

Uttarakhand Chopper Crash: हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था. लेकिन खराब मौसम की वजह से ये रास्ता भटक गया. जिस इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हुआ है, वो घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे जमीन तक तुरंत ही पहुंच बनाना मुश्किल है.

Advertisement
post-main-image
हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश (Uttarakhand Helicopter Crash) में 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पायलट और 10 साल की एक बच्ची भी शामिल है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने चार धाम क्षेत्र में अगले आदेश तक हेलीकॉप्टर सेवाओं को रद्द कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उत्तराखंड में आर्यन एविएशन के एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आई थी. ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था. रिपोर्ट आई कि गौरीकुंड के जंगलों में ये चॉपर अपना रास्ता भटक गया था. इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि ये हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. पायलट और 10 साल की एक बच्ची समेत इसमें सात लोग सवार थे. 

मृतकों के नाम राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (10 साल की बच्ची) हैं.

Advertisement

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया. जिस इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हुआ है, वो घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे जमीन तक तुरंत ही पहुंच बनाना मुश्किल है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इलाके में मौसम बहुत खराब था, इसकी वजह से शायद हेलीकॉप्टर अपने तय रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पाया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं.

Advertisement
Pushkar Dhami on Kedarnath Helicopter Crash
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की पुष्टि की है.

उत्तराखंड के ADG (कानून एवं व्यवस्था) डॉ वी मुरुगेशन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. 

Uttarakhand Chhoper Crash
हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने भी इस मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है,

आज, 15 जुलाई 2025 को सुबह के लगभग 5:20 बजे, आर्यन एवियेशन का एक हेलीकाप्टर VTBKA/BELL 407 केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था, जिसके किसी कारणवश गौरीकुण्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है. राहत एंव बचाव के लिए SDRF और NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है.

‘पायलट ने हेलीकॉप्टर को बाहर निकालने की कोशिश की’

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा, राहुल चौबे ने कहा है,

आज सुबह एक हेलीकॉप्टर के मिसिंग होने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था. घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया. पायलट ने हेलीकॉप्टर को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान वो क्रैश हो गया. पायलट के अलावा इसमें पांच यात्री और एक बच्ची भी सवार थी. NDRF, SDRF, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं बचाव काम में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 'ऐसा लगा ही नहीं कि प्लेन उड़ रहा है...', प्लेन क्रैश के उस वीडियो की कहानी जो पूरी दुनिया ने देखा!

उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती ने कहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को अपने बेस पर लैंड करने की बजाए किसी दूसरी जगह पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी. इसके कारण वो दुर्घटना का शिकार हो गया.

वीडियो: Ahmedabad Plane Crash में एयर होस्टेस Manisha Thapa की मौत, पटना में मातम

Advertisement