The Lallantop

कर्नाटक: पति की डेड बॉडी, खून से सना बच्चा, पुलिस पहुंची तो पत्नी फोन चलाते मिली

Dharwad doctor killed: कर्नाटक के धारवाड़ में एक महिला डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति की हत्या कर दी है. आरोप ये भी है कि महिला ने अपने बच्चे पर भी जानलेवा हमला किया. बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
कर्नाटक के धारवाड़ में एक महिला डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति की हत्या की है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • धारवाड़ में डॉक्टर किरण होन्नावर की पत्नी डॉ. प्रियंका ने उन पर हमला कर उनकी हत्या की और उनके आठ साल के बेटे पर भी हमला किया, जिसके बाद उन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने जांच में पाया कि डॉ. किरण के संपर्क में बंद थे और पड़ोसियों के अनुसार, प्रियंका ने बताया कि किरण ड्यूटी पर गए थे; जिसके बाद फ्लैट के अंदर दोनों घायल पाए गए।
  • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मृतक के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है और घटना में प्रयुक्त महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
author-image
सगाय राज

कर्नाटक के धारवाड़ से खौफनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि एक महिला ने घर के अंदर अपने 45 साल के डॉक्टर पति पर हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई. महिला पर अपने आठ साल के बेटे पर भी हमला करने का आरोप है. मृतक की पहचान डॉक्टर किरण होन्नावर के तौर पर हुई है. किरण के रिश्तेदारों और दोस्तों ने बताया कि रात से ही वो किरण को फोन लगा रहे थे. लेकिन उनका कुछ पता न चला. अब पुलिस ने डॉ. किरण की पत्नी डॉ. प्रियंका को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. किरण होन्नावर एक प्राइवेट अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट (एनेस्थीसिया देने वाला विशेषज्ञ) थे. वे अपनी पत्नी प्रियंका और अपने बेटे निहित के साथ धारवाड़ में पवन हाई स्कूल के सामने वाले अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहते थे. उनकी पत्नी प्रियंका कट्टनहल्ली भी डॉक्टर हैं और उन्होंने ऑप्थल्मोलॉजी (नेत्र रोग) में मास्टर किया है.

पूरा मामला क्या है?

हुब्बाली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि 14 जुलाई की रात से ही किरण के रिश्तेदार और दोस्त उन्हें फोन कर रहे थे. फोन किरण की पत्नी प्रियंका ने उठाया था. उन्होंने कहा कि किरण ड्यूटी पर गए हैं. सुबह भी फोन मिलाया लेकिन यही जवाब मिला. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर एक टीम अपार्टमेंट पहुंची. उन्होंने बताया कि जब वे फ्लैट के अंदर गए तो उन्होंने डॉ. किरण को एक कमरे में खून से लथपथ पाया. दूसरे कमरे में उनका बेटा निहित भी गंभीर रूप से घायल फर्श पर पड़ा था. पुलिस तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गई. फिलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया है कि महिला ने इंसुलिन का इंजेक्शन लिया था. आरोपी महिला को भी अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ये भी पढ़ें: शिवसेना पार्षद ने जिस महिला डॉक्टर को मारा उसने भी नौकरी छोड़ी

Advertisement
जांच में क्या सामने आया? 

पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो फ्लैट का एक वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में दिख रहा है कि महिला बेड पर बैठे हुए फोन चला रही है. पुलिस ने बताया है कि घटना के दौरान फ्लैट के अंदर डॉ. किरण, उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका और उनका बेटा ही थे. घर में किसी बाहरी के घुसने के सुराग अभी नहीं मिले हैं.

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि जब उन्होंने प्रियंका से बात करने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि प्रियंका घर के अंदर ही थीं और डॉ. किरण बाहर गए थे. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि घटना कब और क्यों हुई थी? पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है.

वीडियो: कर्नाटक में एक्स गर्लफ्रेंड को किडनैप करने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement