The Lallantop

कूड़े में पड़ी टॉफी-चॉकलेट भी लूट ले गए लोग, कानपुर का ये वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे

Kanpur viral video: कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्सपायर टॉफी के डब्बे लोग बोरे में भरकर ले गए.

Advertisement
post-main-image
कानपुर के वायरल वीडियो में दिखी लोगों की लूट.(फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक डंपिंग साइट पर एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट और टॉफी के डिब्बे कचरे में फेंके गए, जिन्हें कुछ लोग उठाकर ले गए।
  • यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब एक फैक्ट्री के मालिक ने एक्सपायर या सेल के लिए अनुपयुक्त उत्पादों को बाहर फेंक दिया, जिससे लोग सील पैक डिब्बे देखकर उन्हें उठा लेने लगे।
  • पनकी पुलिस थाना को मामले की जांच के लिए कहा गया है और कानपुर वेस्ट के DCP क़ासिम आबिदी ने FIR दर्ज करने की पुष्टि की है।
author-image
सिमर चावला

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो आया है. लोकेशन है कानपुर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया का एक डंपिंग साइट. यहां थोक में किसी ने चॉकलेट और टॉफी के डिब्बे कचरे में फेंक दिए थे. बताया जा रहा है कि ये सभी प्रोडक्ट एक्सपायर हो चुके थे इसलिए इन्हें यहां डंप किया गया है. मगर वीडियो में जो दिखा वो बेहद चौंकाने वाला है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग अपने हाथ में भर-भरकर चॉकलेट ले जा रहे हैं. कुछ लोग तो बैग, बोरे और खाली डिब्बे ही लेकर चले आए. इस वीडियो पर सोशल मीडिया में जमकर कमेंट्स आ रहे हैं.

Advertisement
चॉकलेट भरकर ले गए लोग

इंडिया टुडे से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट बताती है कि एक फैक्ट्री के मालिक ने उन प्रोडक्ट को बाहर फेंक दिया जो या तो एक्सपायर हो चुके थे या फिर सेल करने लायक नहीं थे. बताया गया कि जब ये सामान डंपिंग साइट पर पहुंचा तो लोगों ने सील पैक डिब्बे देखकर उठाना शुरू कर दिया. कई लोग बिना एक्सपायरी डेट चेक किए डिब्बे घर ले गए. ख़राब प्रोडक्ट या एक्सपायरी सामान खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और फूड पॉइज़निंग तक हो सकती है.  

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर वेस्ट के DCP क़ासिम आबिदी ने बताया कि पनकी पुलिस थाना को जांच करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में FIR भी दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कानपुर के इस 'चाट युद्ध' ने बागपत के 'युद्ध' की यादें ताजा कर दीं, वीडियो वायरल

एक्सपायरी कैसे पता चला?

रिपोर्ट में एक चश्मदीद के हवाले से बताया गया कि वहां ये समान ट्रक में भरकर आया था. जिसके खाली होते ही लोगों ने लूट मचा दी. चश्मदीद का ये भी दावा है कि जब उसने डेट चेक की तो प्रोडक्ट 2024 में ही एक्सपायर हो चुके थे. लेकिन लोगों ने बिना डेट देखे ही डिब्बे उठा लिए. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो कुछ लोगों ने मज़े लिए. जबकि कुछ ने देश की दयनीय हालत पर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, 

Advertisement

‘भूख की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. देश की गरीबी और निरक्षरता देखकर दुखी हूं.’

USER
यूजर का कमेंट. 

इस वीडियो पर इस तरह के कई कमेंट हैं. वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर फैला हुआ है.

वीडियो: पेडस्टल पंखे लगा कर सुखा रहे 4800 करोड़ में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का खराब हिस्सा

Advertisement