The Lallantop

BJP विधायक की बेटी ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, कैमरे में सब दिखा, केस दर्ज

BJP MLA Suresh Gowda daughter: भाजपा विधायक की बेटी ऐश्वर्या के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. शिकायत के मुताबिक, पहले ऐश्वर्या ने महिला पुलिसकर्मी को गाली दी, उसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा. अब इस घटना का CCTV सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
BJP विधायक सुरेश गौड़ा की बेटी ने पुलिस के साथ बदसलूकी की. (फोटो-इंडिया टुडे)

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में एक महिला, एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है. महिला का नाम ऐश्वर्या है, जो कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी हैं. मामला 12 अगस्त का है, जब ऐश्वर्या दर्शन के लिए मांड्या जिले के प्रसिद्ध आरती उक्कडा मंदिर पहुंची थीं. उन्हें दर्शन करने में समय लग रहा था. फिर उनकी वहां तैनात महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर से बहस हो गई और उन्होंने हाथ उठा दिया. अब इसी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है. 

Advertisement
वीडियो में क्या दिखा?

इंडिया टुडे के पत्रकार सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, SI सविता बी को स्पेशल ड्यूटी पर मंदिर में तैनात किया गया था. उस दिन ‘भीमा अमावस्या’ थी. पुलिस ने इस मामले में ऐश्वर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. शिकायत के मुताबिक, पहले ऐश्वर्या ने अफसर को गाली दी, उसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा. ऐश्वर्या के पिता सुरेश गौड़ा तुमकुरु ग्रामीण से विधायक हैं और उनके पति ACP हैं. 

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि जब ऐश्वर्या ने SI पर हाथ उठाया तो महिला अधिकारी ने भी ऐश्वर्या पर हाथ उठा दिया. इसके बाद मंदिर में अन्य लोगों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा.  

ये भी पढ़ें: ‘मुझे वोट नहीं दिया तो पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे’, पूर्व BJP विधायक ने हद कर दी

दोनों पक्षों ने की FIR 

घटना के बाद पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी ऐश्वर्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (सरकारी सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की गई है.

Advertisement

मांड्या के SP मल्लिकार्जुन बलदंडी ने बताया कि ऐश्वर्या की तरफ से भी शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की है. 

सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रिया आई है. कुछ लोगों का कहना है कि अगर MP/MLA के घरवाले ऐसा व्यवहार करेंगे तो आम जनता क्या करेगी? कई यूज़र ने इसे विधायक पद का दुरुपयोग बताया है. पुलिस का कहना है कि वो दोनों ही शिकायतों पर जांच कर रही है. 

वीडियो: सीएम विजय की मां पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर क्या एक्शन हुआ?

Advertisement