The Lallantop

शादी से इनकार पर प्रेमिका को जड़े थप्पड़, ईंट से सिर फोड़ा, दी धमकी- 'मेरी मां IAS है...'

Kanpur में एक महिला के बॉयफ्रेंड ने उन्हें बेरहमी से पीटा. आरोप है कि एक कार में शख्स ने ईंट से महिला के चेहरे पर वार किया जिससे उन्हें गंभीर चोटे आईं. शख्स रिटायर्ड IAS चंद्रा निगम का बेटा है. फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है.

Advertisement
post-main-image
कानपुर में रिटायर्ड IAS के बेटे ने महिला का सिर फोड़ दिया. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में देवाशीष निगम ने शादी से इनकार करने पर अपनी महिला मित्र के साथ गाड़ी में मारपीट की और उनके सिर पर ईंट से चोट पहुंचाई।
  • आरोप है कि विवाद तब शुरू हुआ जब देवाशीष ने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे महिला ने अस्वीकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच तकराव बढ़ा।
  • पुलिस ने आरोपी देवाशीष को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है, जबकि घायल महिला का रामा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
author-image
रंजय सिंह

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने शादी से इनकार किया तो उनके बॉयफ्रेंड ने कार में ही मारना शुरू कर दिया. आरोप है कि 38 साल के देवाशीष निगम ने महिला के चेहरे पर ईंट से लगातार वार किया. फिर कथित तौर पर कार से बाहर घसीटकर मारना शुरू कर दिया. इस दौरान अपनी रिटायर्ड आईएएस मां के नाम की धमकी भी दी. आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठा हुई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. महिला को गंभीर चोटें आईं हैं और रामा मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की मां चंद्रा निगम रिटायर्ड IAS हैं. घटना बिठूर थाना क्षेत्र की है. महिला IIT कानपुर में काम करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स पहले IIT पहुंचा वहां से महिला को पिकअप किया और दोनों बिठूर के ब्रह्मघाट घूमने के लिए निकल गए. कार देवाशीष चला रहा था और महिला बगल वाली सीट पर बैठी थीं. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. 

किस बात पर बहस हुई?

रिपोर्ट बताती है कि देवाशीष की 2014 में शादी हुई थी और उसकी एक बेटी है. फिलहाल पत्नी से विवाद चल रहा है इसलिए दोनों अलग रहते हैं. वहीं महिला विधवा है और उनकी 16 साल की बेटी है. 

Advertisement

कार में सफर के दौरान आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए पूछा. लेकिन महिला ने मना कर दिया. आरोप है कि इसी बात पर वो भड़क गया. फिर शख्स ने महिला को कार में दो तीन थप्पड़ जड़ दिए. महिला नाराज़ होकर जब कार से उतरने लगी तो उसने गाड़ी लॉक कर दी. इसके बाद वो गाड़ी से नीचे उतरकर मारने के लिए कुछ ढूंढने लगा. उसे सामने एक ईंट दिखी. उसे ईंट उठाता देख महिला ने गाड़ी बंद कर लिया. 

इसके बाद शख्स ने ईंट से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. फिर उसने महिला के सिर पर ईंट से वार किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. फिर कार के बाहर घसीटकर मारने लगा. तभी आसपास लोग मौके पर पहुंच गए. गुस्साई भीड़ ने शख्स को पीटना शुरू कर दिया. कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया. पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.  

ये भी पढ़ें: कानपुर के दंपती का महाकांड, जवान बनाने की 'इजरायली मशीन' के नाम पर बुजुर्गों की जेबें खाली कर दीं

Advertisement
पुलिस ने क्या कहा?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा. देवाशीष ने कथित तौर पर कहा कि उसकी ‘मां रिटायर्ड IAS रह चुकी हैं’. पीड़िता की बहन का भी कहना है कि इस तरह की धमकी वो महिला को पहले भी दे चुका है.   

इस मामले में ASP दिलीप सिंह ने बताया कि सड़क पर एक महिला को मारने की ख़बर मिली थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. ASP ने बताया कि आरोपी देवाशीष को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है. तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.  

वीडियो: कानपुर पुलिस ने बुर्के में आरोपी को कैसे पहचान लिया?

Advertisement