The Lallantop

बहन-बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, गूगल न होता, तो पकड़ा न जाता

Uttar Pradesh के कानपुर में Google के अलर्ट पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी नाबालिग चचेरी बहनों और पड़ोसी बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर Google Drive पर अपलोड करता था. लेकिन पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची?

Advertisement
post-main-image
गूगल ने पुलिस को अलर्ट भेजा था. (सांकेतिक फोटो: AI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कानपुर जिले में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया जिसने अपनी नाबालिग चचेरी बहनों और आस-पड़ोस की बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाए और गूगल ड्राइव पर सेव किए।
  • यह मामला गूगल द्वारा संदिग्ध वीडियोज़ को फ्लैग करने और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचना साझा करने के बाद सामने आया, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सहायता मिली।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू की है, जिसमें आरोपी के मकसद, संभावित अन्य आरोपियों की पहचान और वीडियो के वितरण की संभावना शामिल है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक अपनी ही नाबालिग चचेरी बहनों और आस-पड़ोस की बच्चियों के अश्लील वीडियो शूट करता था. फिर उन्हें गूगल ड्राइव पर अपलोड कर देता था. गूगल ने पुलिस को इसका अलर्ट भेजा, जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) अंजलि विश्वकर्मा ने 10 जुलाई को घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब गूगल ने इन संदिग्ध वीडियोज को फ्लैग यानी चिह्नित किया. गूगल ने इस बात की जानकारी भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शेयर की. वहां से कानपुर पुलिस को एक ‘सीक्रेट टिप लाइन’ के जरिए इस क्राइम की सूचना मिली.

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर और डीसीपी सेंट्रल के निर्देश पर कानपुर सेंट्रल जोन पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस को मिली टिप में पता चला था कि कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक 25-26 साल का युवक इस हरकत में शामिल है.

पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची?

गूगल ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल, मोबाइल नंबर, जीमेल एड्रेस और आईपी एड्रेस जैसी सभी जरूरी जानकारियां मुहैया कराई थीं. इसके बाद कानपुर पुलिस की टीम ने आईपी एड्रेस को ट्रेस किया और आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपी का फोन चेक किया तो उन्हें कई वीडियोज मिले.

Advertisement

जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने ही परिवार की छोटी बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाए थे. पुलिस ने बताया कि उसने एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रात में यौन शोषण भी किया था. इन अश्लील वीडियोज को उसने अपने गूगल ड्राइव पर सेव कर रखा था.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम एड दिखाकर भारत में 'चाइल्ड पोर्न' को प्रमोट कर रहा? रिपोर्ट में खुलासा

मानसिकता पता करने की जरूरत

पुलिस ने इस मामले में चमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, अपनी ही बहनों और बच्चियों के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले इस आरोपी का गहरा साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया जाना जरूरी है. 

पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इस घिनौनी हरकत के पीछे आरोपी का असली मकसद क्या था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस अपराध में कोई और लोग भी शामिल हैं, और क्या इन वीडियो या तस्वीरों को किसी पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है.

वीडियो: यूपी: महाराजगंज में टीचर्स और डीएम की मीटिंग में जूम पर चल गया पोर्न, कार्रवाई हो गई

Advertisement