जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने भी अपने छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. JNU ने छात्रों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने से बचें. यूनिवर्सिटी ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. कुछ घंटे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने भी अपने छात्रों से जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल न होने की अपील की थी.
DU के बाद JNU ने भी छात्रों से कहा- प्रोटेस्ट से दूर रहो; राहुल गांधी ने तगड़ा सुना दिया
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने छात्रों को जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. वहीं, कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने DU प्रशासन पर निशाना साधा है.

JNU ने 24 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक एडवाइजरी जारी की. इसमें कहा गया,
"JNU समुदाय के सभी सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम लें और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें… आपसे अनुरोध है कि आप नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर या उसके आसपास होने वाली सभाओं में शामिल होने या वहां जाने से बचें."
एडवाइजरी में छात्रों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम लें. यह भी चेतावनी दी गई कि नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. साथ ही यूनिवर्सिटी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई (डिसिप्लिनरी एक्शन) भी हो सकती है.
DU ने क्या कहा था?23 जुलाई की रात दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने ‘X’ पर एक एडवाइजरी जारी की. इसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा गया,
“नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन की वजह से कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसी गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई और करियर के मौकों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. ”
एडवाइजरी में छात्रों से अपील की गई कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट से दूर रहें और अपनी सुरक्षा और कानून को प्राथमिकता दें.
राहुल गांधी ने साधा निशानाकांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन पर निशाना साधा है. X पर उन्होंने लिखा,
"स्टूडेंट्स को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर धमकी देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? समय आने पर आपको ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा."
ये भी पढ़ें: सभी छात्र जंतर-मंतर से दूर रहें, वरना... दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों को ये क्या-क्या बोल दिया?
DU और JNU से पहले IIT रुड़की और IIT मद्रास ने भी एडवाइजरी जारी कर छात्रों और स्टाफ से प्रोटेस्ट में शामिल न होने की अपील की थी.
वीडियो: JNU में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ क्यों लगे नारे?











