The Lallantop

4 साल बाद कैसे हो गई भुवनेश्वर कुमार की वापसी? कोच सितांशु कोटक ने ये जवाब दिया

भुवनेश्वर कुमार आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड सीरीज में भारत के लिए खेले थे. अब वह न्यूजीलैंड के दौरे पर ही वापसी करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.

Advertisement
post-main-image
सितांशु कोटक ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बयान दिया. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चार साल बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
  • भुवनेश्वर की वापसी का कारण उनके आईपीएल प्रदर्शन और अनुभवी पेस अटैक की भारतीय टीम में जरूरत बताई गई है, जिससे चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया।
  • भुवनेश्वर की वापसी से टीम के युवा गेंदबाजों के साथ अनुभवी गेंदबाज की भूमिका मजबूत होगी और भविष्य में घरेलू प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रभावित हो सकता है।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी की. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. उनके सिलेक्शन के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर भुवी की वापसी हुई कैसे. पिछले चार साल से जिस खिलाड़ी को सिलेक्टर्स नजरअंदाज कर रहे थे, उसे अब क्यों मौका दिया गया? टीम इंडिया के सहायक कोच सितांशु कोटक ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को उनके अनुभव और IPL के प्रदर्शन के कारण मौका मिला.

Advertisement
टीम को भुवनेश्वर के अनुभव की जरूरत

भुवनेश्वर आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड सीरीज में भारत के लिए खेले थे. इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. भुवी ने इस दौरान घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 2025 और 2026 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 2025 में 17 विकेट लिए, वहीं 2026 के सीजन में 28 विकेट झटके थे.

कोटक ने बताया कि टीम इंडिया के युवा पेस अटैक को एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है. भुवी के प्रदर्शन और अनुभव ने वापसी का रास्ता खोला. कोटक ने  कहा,

Advertisement

सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है. लेकिन मैं आपको अपनी सोच के आधार पर जवाब दे सकता हूं. इंग्लैंड में, जब बुमराह टीम में नहीं थे, बहुत सारे युवा गेंदबाज खेल रहे थे. तब मुझे लगा कि टीम को एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है. क्योंकि ऐसे दौरों पर आपको अनुभव की जरूरत होती है. 

मोहम्मद शमी की होगी वापसी?

कोटक ने कहा कि टीम में मौजूद युवा गेंदबाज अच्छे हैं. वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए उनका चयन हो रहा है. लेकिन बड़े स्तर पर अनुभव की भी जरूरत होती है. कोटक के मुताबिक भुवनेश्वर अच्छा कर रहे हैं. इसलिए सिलेक्टर्स ने सोचा होगा कि न्यूजीलैंड की कंडीशंस में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव काम आएगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जगह अब ये देश भारत में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा

Advertisement

भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी का नाम भी चर्चा में आ गया है. शमी भी पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर हैं. वह तब से घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी की कोशिश कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. शमी की वापसी को लेकर भी कोटक से सवाल हुआ है. उन्होंने कहा कि वह सिलेक्टर नहीं हैं. उनके मुताबिक सिलेक्टर्स को अगर लगता है कि शमी अच्छा कर रहे हैं, टीम को उनकी जरूरत है, तो किसी भी खिलाड़ी का सिलेक्शन किया जा सकता है.

वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?

Advertisement