झारखंड के चतरा जिले में 23 फरवरी को 7 लोगों को ले जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे की जांच चल रही है. लेकिन जांच में एक बड़ी बाधा सामने आई है. किसी भी विमान हादसे की जांच में सबसे अहम सबूत माने जाने वाला 'ब्लैक बॉक्स' इस विमान में मौजूद ही नहीं था.
झारखंड में क्रैश हुआ विमान '4 साल यूज नहीं हुआ' था, रिपोर्ट में दावा
विमान से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम और आंधी-तूफान दुर्घटना का कारण हो सकते हैं. इसी रूट पर एयर इंडिया और इंडिगों के विमानों ने भी खराब मौसम की सूचना दी थी. लेकिन DGCA और AAIB की जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारणों का पता चलेगा.


एविएशन मामलों के एक्सपर्ट्स ने बताया कि विमान में ब्लैक बॉक्स नहीं होने से अधिकारियों को हादसे की वजह पता करने में परेशानी हो सकती है. विमान से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम और आंधी-तूफान दुर्घटना का कारण हो सकते हैं. इसी रूट पर एयर इंडिया और इंडिगों के विमानों ने भी खराब मौसम की सूचना दी थी. लेकिन DGCA और AAIB की जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारणों का पता चलेगा.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे की जांच उलझती दिख रही है. जांच टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विमान में ब्लैक बॉक्स (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) नहीं था. सिविल एविएशन नियमों के मुताबिक, 5700 किलोग्राम से कम वजन वाले विमानों के लिए CVR या FDR अनिवार्य नहीं है. एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो अब दुर्घटना की जांच एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कम्युनिकेशन, मलबे के विश्लेषण और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर करनी होगी.
इसी रूट पर एयर इंडिया और इंडिगों की दो कमर्शियल फ्लाइट्स ने भी खराब मौसम से बचने के लिए डेविएशन की मांग की थी. एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने बाईं तरफ डेविएशन लिया था. जबकि जबकि दुर्घटनाग्रस्त विमान ने दाईं तरफ का डेविएशन मांगा था. दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित दुर्घटनाग्रस्त बीचक्राफ्ट C90 विमान साल 2018 से 2022 तक प्रयोग में नहीं था. हालांकि इसके पीछे का कारण साफ नहीं है.
23 फरवरी को रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा जिले के कसरिया इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे. इस दुर्घटना में सभी सात लोगों की मौत हो गई.
वीडियो: झारखंड में हुआ एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश, मौके पर ही 7 लोगों की मौत, क्या पता चला?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



