झारखंड के जमशेदपुर में एक शख्स की कथित तौर पर गले में रसगुल्ला फंस जाने से मौत हो गई. मृतक एक शादी समारोह में शामिल हुआ था और खाना खा रहा था. बताया गया कि जब उसने रसगुल्ला खाया, तो वो उसके गले में ही फंस गया. इसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शादी में खाया रसगुल्ला गले में फंसा, कुछ देर बाद शख्स की मौत
Jharkhand Man Chokes To Death: झारखंड के जमशेदपुर में एक शख्स की गले में रसगुल्ला फंस जाने से मौत हो गई. बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी थी. जिसके बाद गांववाले और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
.webp?width=360)

मृतक का नाम ललित सिंह है. उनकी उम्र 41 साल बताई जा रही है.
घटना बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में हुई. इंडिया टुडे के पत्रकार अनूप सिंहा की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 और 14 मार्च की दरमियानी रात ललित गांव के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शादी में खाना खाने के दौरान उन्होंने गुलाब जामुन भी लिया था. बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मिठाई खाई, वो उनके गले में अटक गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने रसगुल्ला बाहर निकालने की कोशिश की, मगर इसी बीच ललित जमीन पर गिर पड़े.
मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया, ‘उनका चेहरा पूरा पीला पड़ गया था. वो हांफ रहे थे.’ उन्हें सांस नहीं आ रहा था. हालत गंभीर होती देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत नजदीकी एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
एक गांव वाले ने कहा कि पूरा गांव इस घटना से सदमे में है. हम सब खुश थे. सेलिब्रेशन चल रहा था. और एक ही झटके में हमारी खुशी मातम में बदल गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ललित का शव परिजनों को सौंप दिया गया.
डॉक्टर्स के मुताबिक, मृतक के गले में खाना फंस जाने से सांस का रास्ता बंद हो गया था, जिस वजह से शरीर तक ऑक्सीजन पूरी तरह नहीं पहुंच पाई. द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, एपिग्लॉटिस (टिश्यू का एक टुकड़ा) भोजन को श्वास नली (विंडवाइप) में जाने से रोकता है. जब हम खाना निगलते हैं, तो एपिग्लॉटिस श्वास नली के ऊपर मुड़ जाता है, जिससे खाना सांस की नली में जाने से बच जाता है.
लेकिन कोई व्यक्ति सॉलिड या बड़ा फूड आइटम (रसगुल्ला, लड्डू या चावल का गोला) बहुत तेजी या पूरा का पूरा एक साथ निगलने की कोशिश करता है. तो वो गले की पिछले हिस्से में फंस सकता है, जो गंभीर होने पर जान लेवा भी साबित हो सकता है.
वीडियो: दुबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला, कितना नुकसान हुआ?
















.webp?width=120)
.webp?width=120)

