The Lallantop

हेमंत सोरेन सरकार को झटका, HC ने JSSC-CGL समेत रद्द की गई परीक्षाओं पर रोक लगाई

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने JPSC और JSSC की अलग-अलग परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द की थी. इससे प्रभावित लोगों ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार के निर्णय पर रोक लगाई है जिसमें JPSC और JSSC समेत 22 परीक्षाएं रद्द की गई थीं और उनकी नियुक्तियां रद्द की गई थीं।
  • सरकार ने झारखंड की 22 विभिन्न परीक्षाओं को रद्द किया था, जिसके खिलाफ कई लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ।
  • हाई कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर्मियों को पुनः काम पर लेने और राज्य सरकार को 15 दिनों में जवाब देने का आदेश दिया है, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही निर्धारित होगी।

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC और JSSC समेत 22 परीक्षाएं रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. सरकार ने इन परीक्षाओं के आधार पर की गई नियुक्तियां भी रद्द कर दी थीं. इसके खिलाफ कई लोगों ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थी. अब हाई कोर्ट ने याचिका दायर करने वालों को राहत देते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है.

Advertisement

कोर्ट ने दोनों परीक्षाओं में नियुक्त हुए कर्मियों को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लेने का भी आदेश दिया है. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने परीक्षाएं रद्द करने को लेकर राज्य सरकार से 15 दिनों में जवाब देने का निर्देश दिया है. 

(ये खबर अभी अपडेट हो रही है.)

Advertisement

वीडियो: यूपी बुलेटिनः दिल्ली, झारखंड के बाद यूपी का नंबर, बड़ा छात्र आंदोलन होने वाला है?

Advertisement
Advertisement