The Lallantop

PM मोदी ने मेलोनी को सिर्फ ‘Melody’ टॉफी नहीं दी, एक गिफ्ट भी दिया था

PM Modi gifts to world leaders: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को PM मोदी की तरफ से ‘Melody’ टॉफी मिली, ये तो अब पूरी दुनिया जानती है. लेकिन PM मोदी तो कुल 5 देशों के दौरे पर गए थे. बाकी देशों के नेताओं के लिए भी PM मोदी ढेर सारे स्पेशल इंडियन गिफ्ट्स लेकर गए थे.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा पर गए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों इटली, UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन और नॉर्वे के दौरे पर गए थे. इन 6 दिनों की यात्रा में काफी चर्चा इटली की रही. रोम में पीएम मोदी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिले थे. और एक खास उपहार भी लेकर गए थे. तोहफा था- भारत में कई लोगों की पसंद ‘Melody’ टॉफी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिर पीएम मेलोनी ने ‘मेलोडी’ के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी और सभी को पता लग गया कि प्रधानमंत्री मोदी इटली गए, तो क्या लेकर गए. लेकिन अन्य देशों के लिए भी पीएम मोदी स्पेशल इंडियन गिफ्ट लेकर गए थे.

पीएम मोदी किन तोहफों के साथ गए विदेश?    

PM मेलोनी: पहले बात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां Melody के अलावा भी कई गिफ्ट्स लेकर गए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मेलोनी को असम की मशहूर मुगा सिल्क से बनी एक स्टोल दी गई. ये अपनी गोल्डन शाइन के लिए जानी जाती है. उन्हें मणिपुर की एक सिल्क स्टोल भी गिफ्ट की गई, जिस पर शिरुई लिली (Shirui Lily) बने हुए थे. ये फूल सिर्फ मणिपुर में खिलता है और तांगखुल नागा समुदाय इसे प्योरिटी और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक मानता है.

Advertisement
pm_modi_nation_leader_gifts
मणिपुर की सिल्क स्टॉल गिफ्ट. (फोटो-PTI)

UAE के राष्ट्रपति: UAE  के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को भारत के प्रीमियम केसर आम और मेघालय के अनानास गिफ्ट किए गए. ये भारत की कृषि विविधता को दिखाने वाला गिफ्ट माना गया.

इटली के राष्ट्रपति: इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला को एक संगमरमर की जड़ाई वाला डिब्बा गिफ्ट किया गया. ये आगरा की मशहूर मार्बल इनले आर्ट को दिखाता है, जिसमें पच्चीकारी तकनीक का इस्तेमाल होता है. इस तकनीक की शुरुआत इटली में हुई थी. लेकिन मुगल काल में भारत में ये कला खूब फली-फूली. और सिर्फ बॉक्स ही नहीं, उसके अंदर पंडित भीमसेन जोशी और एमएस सुब्बुलक्ष्मी के गानों की CDs भी रखी गई थी.

UN के फूड और एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर-जनरल डॉ. क्यू डोंग्यू को भारत के अलग-अलग हिस्सों के खास अनाज गिफ्ट किए गए. केरल के पलक्कड़ का लाल चावल, पश्चिम बंगाल का गोबिंदभोग चालव, असम का जोहा सॉल और उत्तर प्रदेश का कलानमक चावल. साथ ही बाजरा को प्रमोट करने के लिए बाजरे के बार भी दिए गए. क्योंकि भारत लगातार बाजरे को हेल्दी खाने के तौर पर दुनिया में बढ़ावा दे रहा है.

Advertisement
pm_modi_nation_leader_gifts
 आगरा की मशहूर मार्बल इनले आर्ट (फोटो-PTI)

स्वीडन के प्रधानमंत्री: पीएम उल्फ क्रिस्टरसन को पीएम मोदी ने शांतिनिकेतन दूत बैग, रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाएं और मणिपुर की मशहूर लोकतक चाय भी गिफ्ट की. लद्दाख के शुद्ध ऊनी प्रोडक्ट भी इन गिफ्ट्स का हिस्सा थे.

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री- पीएम रॉब जेटेन को मधुबनी पेंटिंग, ब्लू पॉटरी और मीनाकारी-कुंदन झुमके गिफ्ट किए.कुछ नेताओं को कमल तलाई पिछवाई पेंटिंग, बिदरी चांदी के काम फूलदान और गोंड पेंटिंग जैसी पारंपरिक लोक और मेटल आर्ट पीस भी मिले.

नॉर्वे के प्रधानमंत्री- पीएम जोनास गहर स्टोर को सिक्किम के फूलों और फर्न से बनी ऑर्किड की पेंटिंग्स और पेपरवेट गिफ्ट में दिए गए, जो हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता, स्थिरता की भावना और पारिस्थितिक शिल्प कौशल को दर्शाते हैं.

नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन: क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने सूर्य और चंद्रमा के चित्रों वाली एक कलमकारी पेंटिंग तोहफे में दी. ये आंध्र प्रदेश की एक प्राचीन वस्त्र कला शैली का प्रतिनिधित्व करती है. और हाथ से प्राकृतिक रंगों से चित्रकारी करने की अपनी तकनीकों के लिए जानी जाती है.

वीडियो: कॉमेडियन सुनील पाल ने नागालैंड पर क्या कह दिया?

Advertisement