The Lallantop

बिहार: खाना देने में देरी होने पर देवर ने पहले भाभी का सिर काटा, फिर पेड़ पर लटकाया

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले में देवर और भाभी के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाद कथित तौर पर शख्स ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और सिर काटकर पेड़ पर टांग दिया.

Advertisement
post-main-image
जहानाबाद में एक देवर पर अपनी भाभी के क़त्ल का आरोप है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के जहानाबाद जिले में कुणाल कुमार ने खाना परोसने में देरी को लेकर भाभी अंशु कुमारी से विवाद के बाद धारदार चीज से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
  • घटना का कारण अंशु के हाथ में मिट्टी लगने पर कुणाल द्वारा उससे खाना मांगना था, जिससे झगड़ा पैदा हुआ और विवाद हिंसक रूप लेने लगा।
  • हत्या के बाद पुलिस ने कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को जब्त कर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

बिहार के जहानाबाद जिले में एक शख्स पर आरोप है कि उसने एक मामूली विवाद में अपनी भाभी का बेरहमी से क़त्ल कर दिया. खाना परोसने में देरी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कुणाल कुमार ने महिला के साथ मारपीट की. फिर धारदार चीज़ से हमला कर दिया. पुलिस ने कुणाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement
किस बात पर विवाद शुरू हुआ?

आजतक से जुड़े सईद मुशर्रफ़ इमाम की रिपोर्ट है. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 29 जुलाई की सुबह घटी है. परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव का मामला है. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक़्त केवल कुणाल और उसकी भाभी मौजूद थे. परिवार के बाकी लोग धान रोपने खेत गए थे. इसी दौरान कुणाल ने अपनी भाभी अंशु कुमारी (22 साल) से खाना मांगा. बताया गया कि अंशु के हाथ में मिट्टी लगी हुई थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई. 

आरोप है कि इसके बाद कुणाल ने एक धारदार चीज़ से अंशु पर हमला किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. हत्या की खबर तेजी से गांव में फैली और सभी लोग घटना के बाहर इकट्ठा हो गए. परसबिगहा थाना को घटना की सूचना दी गई. इस घटना के बाद गांव भर में मातम पसरा हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने भाभी का सिर काटने के बाद घर के पास लगे बरगद के पेड़ पर टांग दिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: जहानाबाद: जिस लड़के ने बाइक पर बिठाया था, उसने भी की थी रेप की कोशिश

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. अंशु के शव को जब्त किया और आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया. शुरूआती जांच में सामने आया कि एक साल पहले अंशु की शादी कुणाल के भाई धर्मेंद्र कुमार से हुई थी. अंशु का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में है. पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी.

अब पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में जुटी है और हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

वीडियो: जहानाबाद की इस लड़की की चीखें आप अपने अंदर से नहीं निकाल पाएंगे

Advertisement