The Lallantop

'दिपके को बदनाम करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया', जावेद अख्तर ने खुद सच बताया

एक X यूज़र के पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ. पोस्ट में दावा किया गया कि जावेद अख्तर ने कॉकरोच जनता पार्टी या CJP, और उसके फाउंडर अभिजीत दिपके की पोल खोल दी है. अब जावेद अख्तर ने इसकी सच्चाई बताई है.

Advertisement
post-main-image
जावेद अख्तर के नाम से एक यूजर ने पोस्ट कर CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर निशाना साधा. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जावेद अख्तर ने 5 अक्टूबर को अपने X अकाउंट पर एक फर्जी पोस्ट को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके फाउंडर अभिजीत दिपके की आलोचना की है।
  • सामाजिक मीडिया पर अभिषेक कुमार नामक उपयोगकर्ता की एक पोस्ट ने विवाद खड़ा किया जिसमें जावेद अख्तर से जुड़ी झूठी जानकारी साझा की गई, जिससे गलतफहमी बढ़ी।
  • CJP ने 10 अक्टूबर को मुंबई से दिल्ली मार्च निकालने की योजना बनाई है, जिसमें कई फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन हस्ती शामिल होंगे और यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है।

जावेद अख्तर के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. अगर आपने भी वो पोस्ट देखा है, या किसी ने आपको भेजा है, तो रुकिए. पहले पूरी बात जान लीजिए, क्योंकि कहानी में एक बड़ा पेच है. आजतक की एक खबर के मुताबिक, अभिषेक कुमार नाम के एक X यूज़र के पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ. पोस्ट में दावा किया गया कि जावेद अख्तर ने कॉकरोच जनता पार्टी या CJP, और उसके फाउंडर अभिजीत दिपके की पोल खोल दी है. 

Advertisement

लिखा गया कि CJP ने शुरुआत में NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में वो चुनाव आयोग, SIR और बांग्लादेशी मुसलमानों जैसे मुद्दों पर आ गई. यहां तक कि दिपके को AAP नेता अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बताया गया, और कहा गया कि CJP बीजेपी के खिलाफ एजेंडा चला रही है.

Advertisement

मगर सच ये है कि जावेद अख्तर ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं. 

कैसे क्लियर हुआ कंफ्यूजन?

5 अक्टूबर को जावेद अख्तर ने खुद X पर इस बारे में लिखा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो मैसेज चल रहा है, वो ‘जितना फर्जी हो सकता है, उतना फर्जी है.’ यानी उन्होंने न CJP के खिलाफ कुछ कहा, न दिपके के खिलाफ.

और उन्होंने एक दिलचस्प सवाल भी किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा,

Advertisement

‘मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर चल रहा ये फर्जी मैसेज, जिसमें दावा किया गया है कि मैंने CJP की आलोचना की है और अभिजीत दिपके को नीचा दिखाया है, पूरी तरह फर्जी है. मुझे हैरानी है कि CJP का विरोध करने वालों को अपनी बात को विश्वसनीय बनाने के लिए मेरे जैसे किसी व्यक्ति की विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत पड़ रही है.'

खैर, आज के युग में फेक न्यूज़ फैलाना असली ख़बर लिखने से ज्यादा आसान है. इसलिए हमेशा वेरिफाईड सोर्स पर ही भरोसा करें.  

ये भी पढ़ें: राहुल के ऑफर पर दिपके का इनकार, CJP-कांग्रेस के बीच किस बात पर खिंची लकीर?

ये पोस्ट अभी क्यों? 

CJP इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. पार्टी की मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. वजह है चुनाव आयोग की SIR प्रोसेस. CJP का आरोप है कि SIR में गड़बड़ियां हुई हैं.

अभिजीत दिपके ने मुंबई के प्रदर्शन को देशव्यापी आंदोलन का पहला स्टेज बताया था. 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन हुआ था. अब 10 अक्टूबर को CJP ने मुंबई से दिल्ली तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. 

इस प्रदर्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम भी पहुंचे थे. जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी वहां मौजूद थीं. उन्होंने लोगों से अपनी आवाज़ उठाने की अपील की और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था. उनके अलावा विशाल ददलानी, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज भी वहां पहुंचे थे. 

नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दिपके से मुलाकात की और प्रकाश राज ने वीडियो मैसेज भेजकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया था. इसी बीच जावेद अख्तर को लेकर ये पोस्ट वायरल हुआ और चर्चा शुरू हो गई. 

वीडियो: मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 साल के शख्स की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक

Advertisement