The Lallantop

सुखबीर बादल पर कृपाण चलाने वाला जसपाल सिंह निहंग बनने से पहले क्या करता था?

महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंचे सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ. निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. पुलिस ने पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई है.

Advertisement
post-main-image
जसपाल सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में निहंग के भेष में आए जसपाल सिंह तेजपाल ने कृपाण से हमला किया, जिसमें बादल के हाथ में चोट आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • जसपाल सिंह तेजपाल, जो पुणे से लॉ ग्रेजुएट हैं और पिछले दो साल से मुगट गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत हैं, अचानक और बिना स्पष्ट कारण सुखबीर बादल पर हमला करने लगे।
  • पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया है तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने हमले की जांच के लिए रिपोर्ट मांगी एवं कारण पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला हुआ. वह अपने परिवार के साथ तख्त श्री हुजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे. इस दौरान निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान जसपाल सिंह तेजपाल के तौर पर हुई है.

Advertisement

पुणे से लॉ ग्रेजुएट, दो साल पहले बना निहंग

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जसपाल सिंह की उम्र 62 साल है. वह मूल रूप से पुणे का रहने वाला है और पुणे की अदालत में वकालत भी कर चुका है. पुलिस की पूछताछ में उसने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है. आरोपी के मुताबिक, उसने पुणे से लॉ की पढ़ाई की है. पिछले दो साल से वो नांदेड़ के पास मुगट स्थित माता साहिब गुरुद्वारा में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था.

Advertisement

अचानक सुखबीर बादल पर किया वार 

यह घटना 13 अगस्त की दोपहर करीब 1.30 बजे की है. सुखबीर बादल गुरुद्वारा साहिब की तरफ जा रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थीं. इसी दौरान जसपाल सिंह उनके पास पहुंचा और कृपाण से हमला कर दिया. हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी. उनकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने तुरंत बीच में आकर हमलावर को रोकने की कोशिश की. बादल को बचाने के प्रयास में वे भी जख्मी हो गए. इस बीच बाकी सिक्योरिटी वाले आएं और आरोपी पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ें - खालिस्तानियों ने बेअंत सिंह की हत्या के लिए मानव बम का किया था इस्तेमाल, अब सुखबीर बादल पर अटैक

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हमले के बाद पुलिस ने जसपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पूरी मूवमेंट ट्रैक की जा सके. साथ ही, यह पता लगाया जा सके कि हमले से पहले आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और उसने क्या-क्या किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस पूरी घटना की जानकारी ली है. उन्होंने नांदेड़ पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है. साथ ही मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे का कारण पता लगाने के निर्देश दिए हैं.

वीडियो: एक्साइज पॉलिसी को लेकर AAP अब पंजाब में भी घिरती दिख रही, सुखबीर बादल ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement