The Lallantop

उधमपुर हादसा: खाई में गिरी बस, 16 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Udhampur Bus Accident: उधमपुर के बस हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने का इंतजाम किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह 10 बजे एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
  • बस का नियंत्रण एक मोड़ पर खोने के कारण यह हादसा हुआ, जहां बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे रिस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
  • हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता का एलान किया और घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
author-image
सुनील जी भट्ट

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. इंडियन आर्मी और पुलिस की टीमें बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सुनील भट्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सोमवार, 20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे हुआ. बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी, लेकिन तभी एक मोड़ पर बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पहाड़ी से नीचे गिर गई. हादसे में घायल कई यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर पीएम मोदी के हवाले से लिखा,

Advertisement

“जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ (PMNRF) से 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. साथ ही घायलों को भी 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. सीएम ने एक बयान में कहा कि सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने इसे दिल दहला देने वाला हादसा बताया है. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट किया, 

"दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उन्हें हिम्मत दे. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. मैंने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, SDRF और हेल्थ डिपार्टमेंट को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है."

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने जिले के अधिकारियों से बात की है और हर मुमकिन मदद दी जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा,

"रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है. भारी नुकसान की उम्मीद है. हर मुमकिन मदद दी जा रही है. घायलों को मेडिकल मदद के लिए शिफ्ट किया जाएगा." 

उन्होंने यह भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने का इंतजाम किया जा रहा है.

वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement