जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार, 4 जुलाई को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. पुलिस और सेना जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. इस बीच, एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकी मार गिराए, एक पहलगाम हमले के बाद से रडार पर था
Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा. माना जा रहा है कि इसमें जाकिर गनई और उसके साथ एक अन्य संदिग्ध नजर आया. एनकाउंटर वाली जगह पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए इसी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा था.


एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के सैदपोरा पीन के पास चनपोरा गांव में शुरू हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए. सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े जाकिर गनई और उसके साथी लतीफ भट्ट के तौर पर हुई है.
आतंकियों को कैसे घेरा?इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की 44, 20 और 34 राष्ट्रीय राइफल और 3 पैरा और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की संयुक्त टीमों ने मिलकर अंजाम दिया है.
सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा. माना जा रहा है कि इसमें जाकिर गनई और उसके साथ एक अन्य संदिग्ध नजर आया. एनकाउंटर वाली जगह पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए इसी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने लश्कर के तीन आतंकी मार गिराए
मोस्ट वांटेड में आतंकी का नामजाकिर गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. वो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा A++ कैटेगरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है. जाकिर गनई पर कई आतंकी वारदातों में शामिल रहने का आरोप लगते रहे हैं. उसके खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं. अक्टूबर 2025 में कुलगाम NIA कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था.
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान जाकिर गनई का नाम स्थानीय आतंकियों में सामने आया था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों पर हमला करना और टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं में भी उसका नाम सामने आ चुका है.
वीडियो: कौन था आतंकवादी आमिर हमजा जिसे Unknown Man ने पाकिस्तान में गोली मारी?















