दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) के छात्रों ने एक बार फिर से UPSC एग्जाम में अपना परचम लहराया है. UPSC CSE 2025 में जामिया RCA के 38 छात्रों ने सिविल सर्विस एग्जाम की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनमें में से एक छात्र ने टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाई है.
UPSC परीक्षा 'फोड़ने' वाले जामिया छात्रों की संख्या बढ़ी, पिछली बार 33 थे, इस बार...
UPSC CSE 2025 Results: रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) की स्थापना साल 2010 में Jamia Millia Islamia द्वारा की गई थी. इसका उद्देश्य एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को बिना किसी फीस के कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है.


आजतक के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया के रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी के 38 छात्रों का नाम UPSC CSE 2025 की फाइनल लिस्ट में है. इनमें 15 छात्राएं शामिल हैं. जामिया की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) साइमा सईद ने बताया कि इन 38 छात्रों में से चार छात्रों ने टॉप 50 के भीतर रैंक हासिल की है. जिसमें टॉप 10 में शामिल एआर राजा मोहिदीन शामिल हैं. जिन्होंने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है.
इसके अलावा सुरभि यादव 14वीं रैंक, इफरा शम्स अंसारी 24वीं रैंक, नबीया पार्वेज 29वीं रैंक भी ऑल इंडिया रैंक टॉप 50 में शामिल हैं. इनके अलावा हसन खान (रैंक 95), नवनीत कौर (रैंक 111), साक्षी सक्सेना (रैंक 151), तौसीफ अहमद गणाई (रैंक 254), अनुप्रिया राय (रैंक 258) और इशिता शर्मा (रैंक 268) भी UPSC परीक्षा में सफल हुए हैं.
इससे पहले UPSC CSE 2024 में भी जामिया कोचिंग एकेडमी के 32 छात्रों ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की थी. इनमें 12 छात्राएं शामिल थीं. चुने गए छात्रों की रैंकिंग 33 से 999 के बीच थी. रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) की स्थापना साल 2010 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा की गई थी. इसका उद्देश्य एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को बिना किसी फीस के कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है.
साल 2010 से लेकर अब तक आरसीए ने लगभग 350 छात्रों को UPSC परीक्षा में सफल होने में मदद की है. वहीं 300 से ज्यादा छात्रों को दूसरे केंद्रीय और राज्य स्तरीय सेवाओं में सफलता मिली है.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ को दिया है. उन्होंने RCA की इंचार्ज प्रोफेसर समीना बानो की लीडरशिप की जमकर तारीफ की है, जिनके कार्यकाल में एकेडमी ने कई जरूरी एकेडमिक और मेंटरशिप प्रोग्राम चलाए हैं.
वहीं प्रोफेसर समीना बानो ने इस शानदार रिजल्ट को लेकर बेहद खुशी और आभार जताया है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्टूडेंट्स की मेहनत और JMI एडमिनिस्ट्रेशन के प्रयासों को दिया है.
वीडियो: जामिया यूनिवर्सिटी के दिवाली कार्यक्रम में दो गुटों के बीच जमकर हुई नारेबाजी













.webp?width=275)








