The Lallantop

पेमेंट करने को कहा और लूट लिया... बेंगलुरु के शख्स ने बताया डेटिंग ऐप पर मिली लड़की ने कैसे ठगा

बेंगलुरु के एक शख्स ने Reddit पर कथित डेटिंग स्कैम की अपनी कहानी शेयर की है. शख्स के मुताबिक, डेटिंग ऐप पर उसकी शैली नाम की महिला से मुलाकात हुई. दोनों कई दिनों तक बात करते रहे. फिर एक दिन उनके साथ ऑनलाइन लूट हुई.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित ने स्कैमर से चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है (PHOTO- India Today/ Reddit)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु के एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप पर शैली नाम की महिला और उसके सहयोगी रॉन द्वारा नकली पैकेज के लिए पैसे देने को मजबूर कर स्कैम का शिकार बनाया गया।
  • इस घटना के पीछे ऑनलाइन स्कैम से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता और कॉलर ट्यून संदेशों के बावजूद डिजिटल धोखाधड़ी का बढ़ता प्रचलन और व्यक्तियों की व्यस्त जीवनशैली कारण बनी।
  • सोशल मीडिया पर पीड़ित की घटना साझा करने के बाद उपयोगकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी और दूसरों को सावधान रहने की चेतावनी दी, जिससे ऑनलाइन स्कैम से बचाव के प्रयासों को समर्थन मिला।

ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए तमाम तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं. सरकार ने तो कॉलर ट्यून तक लगवा दी ताकि लोगों को इस बारे में पता चले. लेकिन फिर भी लोग स्कैमर्स के जाल में फंस ही जाते हैं. और ऐसा ही कुछ हुआ है बेंगलुरु के एक व्यक्ति के साथ. बेंगलुरु के यह व्यक्ति डेटिंग ऐप पर स्कैम का शिकार हो गए हैं. एक महिला से मैच होने के बाद, उसने उन्हें अपने जाल में फंसाया और एक नकली पैकेज के लिए उनसे कुछ पैसे देने को मजबूर किया. आखिरकार व्यक्ति ने रेडिट पर स्कैम की इस घटना को साझा किया है.

Advertisement

पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से शैली नाम की एक महिला से बात कर रहे थे. शैली से उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. काम में बहुत व्यस्त होने के कारण उनकी मुलाकात में देरी हुई, लेकिन जब उन्हें ऑफिस से कुछ समय मिला, तो उन्होंने आखिरकार उससे मिलने का फैसला किया.

सिगरेट लाने गया और…. लुट गया

मिलने से पहले, महिला ने 'रॉन' नाम के किसी व्यक्ति से एक पैकेज लेने के लिए कहा. उसने उनसे ऑनलाइन पैसे देने के लिए भी कहा. उसने कहा कि बदले में वह उन्हें कैश दे देगी. पीड़ित को ये थोड़ा अजीब लगा. पोस्ट में वो लिखते हैं,

Advertisement

‘मुझे थोड़ा अजीब लगा, लेकिन मैंने ज़्यादा कुछ नहीं कहा. क्योंकि उसने बताया कि उसकी मां का बिजनेस है और उसके पास ऑनलाइन पैसे से ज़्यादा कैश रहता है. फिर मैं रॉन की लोकेशन पर पहुंचा. उसने कहा कि वह पैकेज पैक कर रहा है और तब तक मैं पेमेंट कर सकता हूं. मुझे पहले शक हुआ और मैंने उससे पहले आने के लिए कहा. लेकिन आखिर में मैंने पेमेंट कर ही दिया.’

इस पूरी बातचीत के दौरान, रॉन शैली से बात कर रहा था. लेकिन जैसे ही पीड़ित ने पेमेंट किया, दोनों ने उसे ब्लॉक कर दिया.

bengaluru scam
 पीड़ित ने स्कैमर से हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे रिएक्शन

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अन्य यूजर्स ने इस पर तमाम तरह के रिएक्शन दिए. लोगों ने पीड़ित के प्रति सहानुभूति जताई. लोगों ने कहा कि उनकी कहानी दूसरों को ऐसी स्थितियों से बचा सकती है. एक यूज़र ने कहा,

Advertisement

‘लोग भले ही आपका मजाक उड़ा रहे हों, लेकिन आपने इसे शेयर करके अच्छा किया. अगर इससे एक व्यक्ति की भी मदद होती है, तो यह बहुत बड़ी बात है.’ 

एक अन्य यूजर ने कहा, 

'यह सुनकर दुख हुआ कि आपके साथ ऐसा हुआ. कभी-कभी हम अपने अंदरूनी 'स्पाइडर सेंस' (अंतर्ज्ञान) पर ध्यान नहीं देते. उसे नज़रअंदाज कर देते हैं. हम इंसान हैं, ऐसा होना स्वाभाविक है, ज्यादा तनाव न लें.'

(यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में 2BHK का किराया 20 हजार, पर डिपॉज़िट 30 लाख, ये गलती है या स्कैम?)

एक तीसरे यूज़र ने कमेंट किया कि वो भी एक महीने पहले बम्बल (Bumble) पर उससे (स्कैमर शैली से) बात कर रहा था. यूजर के मुताबिक वह उसे काफी अच्छी लग रही थी. लेकिन व्यस्त हो जाने के चलते बातचीत बंद हो गई. यूजर ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि वो स्कैम से बच गया. 

वीडियो: डेटिंग ऐप पर हुई थी महिला से मुलाकात, उसने करोड़ों रुपये इन्वेस्ट कराए, फिर जो हुआ जानकर माथा पकड़ लेंगे!

Advertisement