सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में आरोपी राकेश उर्फ पंपू इस समय हरियाणा के करनाल जेल में बंद है. उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस उसे अंकित बालियान मर्डर केस में पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है. इसी बीच पंपू ने यूपी पुलिस की कस्टडी को लेकर चिंता जताई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को लेटर भेजकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने की मांग की है.
अंकित बालियान की हत्या के आरोपी ने DGP से की मांग, 'हथकड़ी पहना दो, पैरों में बेड़ियां डालो...'
Ankit Balyan murder case: अंकित बालियान की हत्या के आरोपी पंपू को जेल में ही डर सताने लगा है. उसने डीजीपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है. आशंका जताई है कि यूपी पुलिस की कस्टडी में ले जाते समय उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

आरोपी पंपू के वकील की तरफ से हरियाणा के डीजीपी, करनाल जेल प्रशासन, करनाल पुलिस और शामली पुलिस को एक लेटर भेजा गया. पंपू ने आशंका जताई है कि यूपी पुलिस की कस्टडी में ले जाते समय उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसी वजह से उसने मांग की है कि जेल से बाहर निकालने से लेकर यूपी ले जाने और वापस जेल लाने तक उसकी पूरी आवाजाही की वीडियोग्राफी कराई जाए.
आरोपी की ये मांग क्यों?लेटर में ये भी कहा गया कि पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को पंपू के साथ तैनात किया जाए. जरूरत पड़ने पर हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाए जाने की भी मांग की गई है. पंपू की इस मांग की ज़रा टाइमिंग देखिए. अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस पहले ही दो आरोपियों का एनकाउंटर कर चुकी है. अब जांच की अगली कड़ी के तौर पर जेल में बंद आरोपी से पूछताछ की तैयारी है.
पूरा मामला क्या है? 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, अंकित जिम से बाहर निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई. पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकित के एक गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था.
ये भी पढ़ें: 'पुलिस बोली कुछ नहीं होगा', अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी सुमित के पिता के बड़े दावे
पुलिस जांच में क्या पता चला?पुलिस का दावा है कि अंकित के मर्डर में शामिल दो कथित शूटर्स को एंकाउन्टर में मार गिराया गया. जांच के मुताबिक, दो संदिग्ध शूटर मर्डर से कुछ दिन पहले शामली पहुंचे थे. उन्होंने घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक होटल में ठहरकर अंकित की रेकी की थी. CCTV में दोनों के होटल पहुंचने और वहां रुकने की तस्वीरें भी सामने आई.
इसके बाद जांच का दायरा जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू तक पहुंचा. पुलिस को शक है कि अंकित बालियान के मर्डर की साजिश में पंपू का रोल हो सकता है. पुलिस का आरोप है कि इसकी आशंका है जेल में रहते हुए ही पंपू ने अपने गैंग के लोगों के जरिए इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है.
वीडियो: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या














