The Lallantop

गर्मी इस बार 2 डिग्री ज्यादा सताएगी! इन शहरों पर सबसे ज्यादा आफत

Indian summer 2026: ट्रॉपिकल शहरों का तापमान 2°C से बढ़ने वाला है. 4 फरवरी को छपी एक रिपोर्ट में भारत के 18 शहरों में गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है. इसे अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट कहते हैं. क्या बला है ये?

Advertisement
post-main-image
भारत के 18 शहरों में गर्मी बढ़ेगी. (फोटो-आजतक)

सर्दी जाने को है और गर्मी का मौसम आने वाला है. अपने कमर की पेटी बांध लीजिए क्योंकि कुछ शहरों में हर साल से ज़्यादा इस साल गर्मी पड़ने वाली है. फ्रिज, कूलर, AC जो रखना है रखिए बस ध्यान रहे कि वो गर्मी की मार झेल पाए. गुजरात से लेकर राजस्थान और त्रिपुरा से लेकर मिज़ोरम तक के राज्यों के कुछ शहरों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंग्लिया की एक स्टडी में तो ऐसा ही दावा किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंग्लिया के शोधकर्ताओं ने 4 फरवरी को ये रिपोर्ट छापी. शोध में भारत के उन 18 शहरों का जायजा लिया गया जो ट्रॉपिक ऑफ़ कैंसर की रेखा से लगते हैं. 

ये एक काल्पनिक रेखा है जो भारत के बीच से गुजरती है. दो हिस्सों में बांटती है. उत्तरी रीजन को सब ट्रॉपिक और दक्षिणी रीजन को ट्रॉपिक कहते हैं. इन शहरों में पाया गया कि बाकी जगहों के मुकाबले यहां 2°C तापमान ज़्यादा होने की संभावना है. यानी पहले अगर आपके शहर में 45°C तापमान रहता था तो अब 47°C तापमान होगा. इसे अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट कहते हैं (Urban Heat Island Effect).

Advertisement

अपने AC की सर्विसिंग भी करवा ही लीजिए. नया खरीदने का सोच रहे हैं तो वो भी कर लीजिए. इसी बहाने आपके AC का टेस्ट भी हो जाएगा. सरकार ने AC का मिनिमम टेम्परेचर तो 20°C कर दिया है लेकिन ये कितना कारगर साबित होगा ये आपको आने वाले मौसम में पता चलेगा. ख़ैर ख़बर पर वापस लौटते हैं. 

रिपोर्ट में ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल रीजन में आने वाले कुल 104 शहरों का मुआयना किया गया. इनमें भारत, चीन और पाकिस्तान के शहर शामिल हैं. द हिंदू की एक रिपोर्ट बताती है कि 104 शहरों में से 18 शहर उत्तर भारत के हैं. इनमें महानगर नहीं बल्कि वो शहर शामिल हैं जो गांव के करीब बसे हैं. 

स्टडी में पाया गया कि बाकी जगहों के मुकाबले यहां 2°C तापमान ज़्यादा होने की संभावना है. यानी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम राज्यों के कुछ शहरों में ज़्यादा गर्मी पड़ने वाली है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक़, शोधकर्ता मनोज जोशी ने कहा,

अर्बन हीट की वजह से शहरों में तापमान तेज़ी से ऊपर-नीचे होता है. इससे ट्रॉपिक्स और सब-ट्रॉपिक्स के शहर ज़्यादा गर्म रहते हैं जबकि आसपास के गांव उतने गर्म नहीं होते. हमने अपने स्टडी में पाया कि उत्तर-पूर्वी चीन और उत्तरी भारत में अर्थ सिस्टम मॉडल के अनुमान से ज़्यादा गर्मी पड़ेगी.

शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने 2002 और 2020 के लैंड सरफेस के सैटेलाइट से ली गई जानकारी को एक साथ रखा. जिसमें ये देखा गया कि शहर और गांव के अलग हवा-पानी की वजह से अर्बन हीट आइलैंड इफ़ेक्ट पैदा होता है. स्टडी के मुताबिक़, गांव की हरियाली शहर की हरियाली से अलग होती है. जिसके चलते गांव में तापमान तेज़ी से ऊपर या नीचे नहीं होता है. इसके उलट शहर में ये गैप तेज़ी से ऊपर-नीचे होता रहता है.

इन शहरों पर गर्मी की मार ज़्यादा पड़ेगी

ट्रॉपिक ऑफ़ कैंसर यानी कर्क रेखा से कई बड़े शहर लगते हैं. रांची, अगरतला, भोपाल गांधीनगर, और एज़वाल शामिल हैं. इन शहरों में गर्मी ज़्यादा पड़ेगी. इसके अलावा कर्क रेखा के आस पास के शहर पर भी इसका असर पड़ेगा. इनमें जसदन (गुजरात) ,कलिंगड़ (राजस्थान) और सोनहट (छत्तीसगढ़) शामिल हैं.

अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट क्या है?

इसको समझने के लिए पहले अर्थ सिस्टम मॉडल को समझते हैं. अर्थ सिस्टम मॉडल एक सॉफ्टवेयर है जो पर्यावरण के जटिल प्रोसेस को समझता है और भविष्य के बारे में अनुमान लगाता है. ये शहर 45 प्रतिशत से गर्म हो रहे हैं जो अर्थ सिस्टम मॉडल के प्रोजेक्शन से ज़्यादा हैं. तेज़ी से गर्म होने के चलते यहां तापमान भी अनुमान से ज़्यादा होता है. इस इफेक्ट को अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट कहते हैं. 

स्टडी के मुताबिक़, पंजाब के पटियाला शहर में देखा गया कि गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है. लैंड सरफेस का तापमान जितना होना चाहिए उससे दुगना है. अब इसमें पेंच ये है कि अगर सरकार कोई पैमाना लाकर इन शहरों का तापमान नापे तो असल में वो इसके दुगना होगा. यानी किसी सरकारी एजेंसी ने अनुमान लगाया कि पटियाला का तापमान 2°C से बढ़ेगा तो असल में उसका तापमान 4°C से बढ़ रहा होगा.

इस एक्स्ट्रा 2°C की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं, पानी की उपलब्धता कम हो सकती है और घर को ठंडा रखने के लिए पब्लिक के जेब से ज़्यादा पैसे लग सकते हैं.

वीडियो: मुंबई में भीषण गर्मी से झुलसेंगे लोग, अगले दो दिन हीटवेव की चेतावनी

Advertisement