राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सोना लूटने के लिए एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. लुटेरों ने पहले 60 वर्षीय महिला का गला रेत कर हत्या की. फिर उनके शरीर से सोने-चांदी के सारे गहने निकाल लिए. महिला ने पैरों में भी जेवरात पहने हुए थे. लुटेरे दोनों पैर काटकर जेवर ले गए.
सोना-चांदी के जेवर पहन बकरियां चराने गई बुजुर्ग महिला, लुटेरे पैर तक काटकर ले गए
Rajasthan woman legs chop off: महिला ने करीब 13 से 14 लाख की कीमत के जेवर पहने हुए थे. इस घटना से ग्रामीण काफी ज्यादा भड़क गए. वे हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़े सुनील जोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने करीब 13 से 14 लाख की कीमत के जेवर पहने हुए थे. इस घटना से ग्रामीण काफी ज्यादा भड़क गए. वे हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है.
महिला की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है. वह सवाई माधोपुर स्थित बौंली थाना के कोडयाई गांव की रहने वाली थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त कमला देवी बकरियां चराने के लिए गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में गई थीं? इसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने उनकी हत्या कर दी.
जब कमला देवी शाम तक घर नहीं लौटीं, तो उनका बेटा उनकी तलाश में जंगल पहुंचा. वहां उन्होंने अपनी मां का शव देखा और पाया कि उनके सभी जेवर गायब हैं. बताया जा रहा है कि कमला देवी ने पैरों में करीब ढाई किलो वजनी चांदी के कड़े, गले मे चांदी की चेन, कानो में सोने के कुंडल, नाक में सोने की नथ और गले में सोने का जंतर पहना हुआ था. चांदी के कड़ों की बाजार कीमत करीब 6.5 लाख और सोने की कीमत करीब 7.5 लाख रुपये के पास बताई जा रही है. यानी करीब-करीब 13-14 लाख रुपये.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंली के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कमल नील मीणा और अन्य पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बौंली अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं. गांव वाले भी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
वीडियो: UGC नियमों पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल, भिड़े 2 गुट, छात्रों ने सब बताया












.webp?width=275)





.webp?width=120)



