ग्रेजुएशन सेरेमनी पर इंडियन आर्मी एविएशन कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था. इस प्यारे से पल का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैप्टन के वीडियो पर पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक तरफ आर्मी कैप्टन भारद्वाज पर एक्शन लेने की तैयारी में है, वहीं कई रिटायर्ड ऑफिसर्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं.
'यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा', गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाले कैप्टन के सपोर्ट में आए पूर्व सेनाधिकारी
सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान ने कैप्टन भारद्वाज के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रपोजल में कुछ गलत नहीं था और इससे नियमों का उल्लंघन भी नहीं हुआ.


सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान ने कैप्टन भारद्वाज के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रपोजल में कुछ गलत नहीं था और इससे नियमों का उल्लंघन भी नहीं हुआ.
मामले पर न्यूज एजेंसी ANI ने केजेएस ढिल्लों से बात की. पूर्व सेनाधिकारी ने कहा, “आप चाहते हैं कि एक युवा अधिकारी देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दे, लेकिन आप यह नहीं चाहते कि वह अपनी मंगेतर के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करें. सेना में हम कहते हैं – "यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा."”
ढिल्लों ने आगे कहा कि अगर कोई सैनिक सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करता है, तो इससे उसका डिसिप्लिन कैसे कम हुआ? यह तो उसके अंदर के इंसान का एक रिफ्लेक्शन है. इसमें इंडियन आर्मी या देश की सिक्योरिटी में कोई ब्रीच नहीं हुआ.
ढिल्लों ने कहा कि जिस हेलीकॉप्टर के आगे कैप्टन खड़े थे उसके बारे में किताबें लिखी गई हैं और इंटरनेट पर भी उसके बारे में पूरी जानकारी मौजूद है. ऐसे में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाना सही नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “जिसमें देश प्रेम है, उसमें प्यार तो होगा ही. ये एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाला पल था, जिस पर जरूरत से ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है.”
केजेएस ढिल्लों के अलावा रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान भी कैप्टन भारद्वाज के सपोर्ट में आए. उन्होंने एक्स पर लिखा कि युवा अफसर शायद भावनाओं में थोड़ा आगे बढ़ गए हों, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई सिक्योरिटी ब्रीच हुई है.
उन्होंने आगे कहा, “सेना समय-समय पर आम जनता के लिए ‘Know Your Army’ जैसे इवेंट्स आयोजित करती है, जहां लोग मिलिट्री वेपन्स और इक्विपमेंट्स के साथ फोटोज खिंचवाते हैं. इसका उद्देश्य लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को आर्मी ज्वाइन करने के लिए मोटिवेट करना होता है. ये फोटो इंडियन आर्मी में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक मोटिवेशनल पोस्टर की तरह देखी जा सकती है.”
कैप्टन ने गर्लफ्रेंड को किया था प्रपोज
ये मामला शुरू हुआ महाराष्ट्र के नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) से. जहां कैप्टन भारद्वाज ने अपनी फ्लाइट ट्रेनिंग पूरी की थी. 2 जून को ऑर्गनाइज्ड पासिंग-आउट परेड के तुरंत बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज किया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैप्टन भारद्वाज अपनी आर्मी यूनिफॉर्म में रनवे पर घुटनों के बल बैठकर आरुषि को अंगूठी देते नजर आए थे. यह सब एक आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने हुआ, जहां कुछ देर पहले ही एविएशन डिस्प्ले और ग्रेजुएशन इवेंट हुआ था. तब सब बढ़िया था. आरुषि ने भी कैप्टन को ‘हां’ कह दी थी. परिवार वाले और बाकी ऑफिसर्स ताली बजाते और खुश होते नजर आए थे.
फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे अप्रिशिएट किया और क्यूट, Aww वाले रिएक्शंस दिए. लेकिन कुछ का कहना था कि यह हरकत एक इंडियन आर्मी ऑफिसर के कंडक्ट के अनुसार नहीं है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह इंडियन आर्मी के डिसिप्लिन के खिलाफ है. कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि चूंकि वीडियो हेलीकॉप्टर के आगे बनाया गया, इसलिए यह सिक्योरिटी में एक बड़ा ब्रीच है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद कैप्टन भरत भारद्वाज पर इंडियन आर्मी ने भी एक्शन लेने का फैसला लिया. कैप्टन भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात भी सामने आई. अधिकारियों का कहना था कि समस्या मैरिज प्रपोजल में नहीं, बल्कि एक फॉर्मल मिलिट्री इवेंट और सेना के परिसर का इस्तेमाल पर्सनल यूज के लिए करने में है.
वीडियो: NEET Aspirant आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत पर राहुल गांधी क्या बोले?





















