‘बड़ा बनने के लिए बड़ा सोचना भी पड़ता है.’ इस बात को चरितार्थ किया Indian Institutes of Technology Kanpur (IIT) के एक पूर्व छात्र ने. एक स्ट्रीट स्टाइल इंटरव्यू के दौरान छात्र ने बताया कि उसने केवल एक दिन में 8 मिलियन डॉलर (करीब 77 करोड़) कमा लिए थे. उस वक्त वो मात्र 26 साल का था. ऐसा करने के बाद भारत के उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स में उसका भी नाम शामिल हो गया.
'मैंने एक दिन में ₹77 करोड़ कमाए', IIT कानपुर से निकले इस बंदे ने सबके दिमाग हिला दिए
Kanpur IIT के छात्र रहे Siddharth Saxena ने एक दिन में 77 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ऐसा दावा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया. सिद्धार्थ ने बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में भी काम किया है.


हम बात कर रहे हैं Artificial Intelligence (AI) एंटरप्रेन्योर सिद्धार्थ सक्सेना की. उन्होंने विराज अला के एक वीडियो में ये दावा किया. विराज ने सिद्धार्थ से उनकी पढ़ाई और जॉब के बारे में सवाल किया था.
जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने अपने IIT स्टूडेंट से लेकर AI एंटरप्रेन्योर बनने तक के सफर के बारे में बताया. सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने IIT कानपुर से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने इस IIT को भारत के सबसे मुश्किल इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में से एक बताया. सिद्धार्थ के मुताबिक, IIT कानपुर में एडमिशन लेना हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से ‘20 गुना ज्यादा मुश्किल' है.
उन्होंने आगे बताया कि साल 2019 में एंटरप्रेन्योरशिप में अपना पैर जमाने से पहले वो Envestnet, Yodlee, Wadhwani AI, Aalto यूनिवर्सिटी और Jumio Corporation जैसे बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं. इन संस्थानों में सिद्धार्थ ने अपनी स्किल्स को और भी ज्यादा शार्प किया. बाद में खुद की कंपनी लॉन्च की, जिसकी मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 415 करोड़ रुपये) है.
एक दिन में 77 करोड़बातचीत के दौरान विराज ने उनसे साल भर के टर्नओवर के बारे में पूछा. इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, “मैं आपको इससे बेहतर कुछ बताता हूं. मैंने एक ही दिन में 8 मिलियन US डॉलर कमाए हैं.” इसके बाद इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या इससे आप रातोरात मिलिनेयर बन गए, तो उन्होंने जवाब दिया- ‘हां कुछ ऐसा ही है.’
यह भी पढ़ें: 'सलवार उतारना, सीना दबाना रेप की कोशिश साबित करने के लिए काफी नहीं', पटना HC ने दोषी को बरी किया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ ने साल 2022 में IIT कानपुर के अपने बैचमेट्स प्रत्युष राय और शीर्षेंदु सरकार के साथ मिलकर Merlin नाम से कंपनी लॉन्च की थी. यह AI पावर्ड क्रोम एक्सटेंशन पर काम करती है. इसका इस्तेमाल जेनेरेटिव AI का इस्तेमाल करके प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है. सिद्धार्थ Thine नाम की एक और कंपनी के को-फाउंडर हैं.
वीडियो: ईरान के पिकऐक्स माउंटेन को उड़ाना क्यों चाहते हैं ट्रंप?












