The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IIM Indore to perform study on Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी होगी, IIM इंदौर टैलेंट पर रिसर्च करेगा

IIM इंदौर की इस स्टडी सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि मैनेजमेंट, साइकोलॉजी, पेरेंटिंग और टैलेंट डेवलपमेंट जैसे कई पहलुओं को शामिल किया जाएगा.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (पब्लिश्ड: 07:06 PM IST)
IIM Indore to perform study on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में क्रिकेटिंग वर्ल्ड में तहलका मचा चुके हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

15 साल के टीनएज क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में जो किया, वो इससे पहले क्रिकेट में कभी नहीं देखा गया. कमाल की बैटिंग. गजब के रेंज ऑफ शॉट्स. पूरे सीजन 776 रन बनाए. वो भी 237.30 के स्ट्राइक रेट से. इतनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब देश का टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट IIM इंदौर उन पर स्टडी करने जा रहा है.

IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया,

“हम समझना चाहते हैं कि बच्चे या टीनएजर प्रॉडिजी (असाधारण प्रतिभा वाले बच्चे) इतना बेहतरीन प्रदर्शन कैसे करते हैं. इसमें पर्सनैलिटी, बिहेवियर, प्रैक्टिस, माता-पिता, कोच, टीचर्स और सीनियर्स का सपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही ये भी रिसर्च करेंगे कि वो उम्मीदों और चुनौतियों से कैसे डील करते हैं.”

वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में क्रिकेटिंग वर्ल्ड में तहलका मचा चुके हैं. IPL में उनकी बैटिंग देखकर लोग हैरान रह गए. वो बड़े-बड़े शॉट्स मारते हैं. बिना डरे खेलते हैं और अपने दम पर पूरा मैच पलट देते हैं. पूर्व भारतीय गेंदबाज अतुल वासन उन्हें 16 साल के युवा सचिन तेंदुलकर से जोड़कर देखते हैं.

अतुल वासन बताते हैं,

“वैभव वन इन ए मिलियन टैलेंट हैं. उनकी मैच्योरिटी, हिम्मत और बिना डर के खेलने का अंदाज 1989 में पाकिस्तान टूर पर गए युवा सचिन की याद दिलाता है. उनमें एक्स फैक्टर है. टैलेंट, पावर, और गेम सेंस सब कुछ है.”

सचिन ने उस वक्त वसीम अकरम, वकार यूनिस जैसे घातक बॉलर्स के सामने खेलकर अपना टैलेंट दिखाया था. वैभव भी कुछ वैसी ही क्षमता दिख रहे हैं.

क्या होगा स्टडी में?

IIM इंदौर की इस स्टडी सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि मैनेजमेंट, साइकोलॉजी, पेरेंटिंग और टैलेंट डेवलपमेंट जैसे कई पहलुओं को शामिल किया जाएगा. रिसर्चर्स देखेंगे कि प्रॉडिजी को इतना सफल बनाने वाले फैक्टर्स क्या हैं? माता-पिता और कोच का रोल कितना बड़ा है? अचानक मिली प्रसिद्धि और प्रेशर से कैसे डील करें? और लंबे समय तक टॉप पर बने रहने के लिए क्या जरूरी है?

ये स्टडी सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं रहेगी. इससे भविष्य में यंग टैलेंट को सही तरीके से निखारने के लिए गाइडलाइंस बनाने में मदद मिलेगी.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के आगे ढेर हुए, रनों की रफ़्तार क्यों कम पड़ गई?

Advertisement

Advertisement

()