The Lallantop

6 माह के बच्चे को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी, महिला की तुरंत मौत, बच्चा बच गया

इस मामले जांच कर रही टीम को शक है कि लगातार नींद न आने की समस्या की वजह से ईशा मानसिक रूप से काफी परेशानी रही होगी. ये एक संभावित वजह हो सकती है जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया.

Advertisement
post-main-image
महिला ने अपने 6 महीने के बच्चे को लेकर छठी मंजिल से छलांग लगा दी (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हैदराबाद के मियापुर मयूरी नगर में महिला ईशा साहू ने अपने 6 महीने के बच्चे को गोद में लेकर छठी मंजिल से छलांग लगाई, जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई और बच्चा गंभीर चोटों से बच गया।
  • ईशा साहू को नींद की लगातार समस्या थी और पुलिस को संदेह है कि मानसिक परेशानियों के कारण यह कदम उठाया गया होगा, जबकि जांच अभी जारी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
  • पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और परिवार समेत जुड़े सभी लोगों से जानकारी जुटा रही है, साथ ही जनता से किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की गई है।

हैदराबाद में एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे को लेकर छठी मंजिल से कूद गई. मियांपुर इलाके में हुई इस घटना में महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 महीने का बच्चा कुछ चोटों के साथ जिंदा बच गया. ये घटना मियापुर के मयूरी नगर में लक्ष्मी प्रेस्टिज अपार्टमेंट्स की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान ईशा साहू के तौर पर हुई है. ईशा कथित तौर पर बच्चे को गोद में लेकर अपार्टमेंट की बिल्डिंग से से कूद गई थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि नीचे गिरते समय बच्चा उसकी पकड़ से छूट गया और बच गया. बच्चे को मामूली चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची. इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए KPHB के लोटस हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है.

ईशा को नींद की समस्या थी

रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की ईशा साहू नींद की समस्या से जूझ रही थीं. छठी मंजिल से गिरने से ईशा को काफी गंभीर चोटें आईं. ईशा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि ईशा साहू को बीते कई दिनों से नींद न आने की समस्या हो रही थी. मामले जांच कर रही टीम को शक है कि लगातार नींद न आने की समस्या की वजह से ईशा मानसिक रूप से काफी परेशान रही होगी. यह एक संभावित वजह हो सकती है जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया. 

Advertisement

हालांकि, अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि घटना के पीछे के सही हालात अभी साफ नहीं हैं और उनकी जांच चल रही है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना क्यों और कैसे हुई, ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, वो इस मामले से सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. साथ ही वो ईशा के परिवार के लोगों और मामले से किसी भी तरह जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं. अधिकारियों ने जनता से यह भी अपील की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, और आधिकारिक तौर पर कोई रिजल्ट सामने नहीं आता, तब तक कोई भी किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे.

वीडियो: सेहत: नींद नहीं आती तो क्या करें?

Advertisement
Advertisement