The Lallantop

ममता बनर्जी के 20वें बागी सांसद का पता चल गया! बीजेपी नेता के साथ दिल्ली में दिखे

काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि टीएमसी के 20 सांसदों ने खुद को लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी की अगुआई से अलग रखने की अपील स्पीकर से की है

Advertisement
post-main-image
ममता बनर्जी के करीबी सुदीप बंदोपाध्याय बागी गुट के नेता के साथ केंद्रीय मंत्री से मिले हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को बीजेपी के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ एक साथ देखा गया, जिससे माना जा रहा है कि वे पार्टी के 20 बागी सांसदों में शामिल हो गए हैं।
  • टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा में पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी से अलग होने की अपील की थी, लेकिन सुदीप बंदोपाध्याय का नाम उस सूची में शामिल नहीं था, जिससे उनकी स्थिति अस्पष्ट थी।
  • टीएमसी के बागी सांसद 14 जून को बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी और 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे, जिससे उनकी भविष्य की रणनीति स्पष्ट हो सकती है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20वें बागी सांसद का पता चल गया? शनिवार, 13 जून को सुदीप बंदोपाध्याय को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ देखा गया. उनके साथ टीएमसी के बागी शताब्दी रॉय भी मौजूद थे. माना जा रहा है कि काकोली घोष दस्तीदार के टीएमसी के 20 बागी सांसदों की लिस्ट में जो एक नाम शामिल नहीं था, वो सुदीप का ही था. सुदीप बंदोपाध्याय ममता बनर्जी के काफी खास माने जाते हैं. उनकी पत्नी नयना बंदोपाध्याय भी टीएमसी से विधायक हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि टीएमसी के 20 सांसदों ने खुद को लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी की अगुआई से अलग रखने की अपील स्पीकर से की है. इनमें से 19 लोगों के तो नाम सामने आए लेकिन एक नाम मिसिंग था. टीएमसी से अलग हुए 20 में से जिन 19 सांसदों की लिस्ट 18 मई को लोकसभा स्पीकर के ऑफिस भेजी गई थी उनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सयानी घोष, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बेग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक शामिल हैं.

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुदीप बंदोपाध्याय का नाम इस लिस्ट में नहीं था लेकिन अब शताब्दी रॉय के साथ वो भूपेंद्र सिंह से मिले हैं तो अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह भी बागी सांसदों की कतार में शामिल हैं. इस मुलाकात पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने टिप्पणी भी की है. उन्होंने कहा कि सुदीप बंदोपाध्याय के लिए ये नई बात नहीं है. उनका पार्टी बदलने का इतिहास रहा है. घोष ने कहा, 

Advertisement

ममता दीदी ने इन लोगों को पद और सम्मान दिया. बदले में ये लोग यही कर रहे हैं. सुदीप बंद्योपाध्याय का पार्टी बदलने का इतिहास रहा है. हमने कहा था कि वह अच्छे नहीं हैं. उनकी राजनीति ममता दीदी को गुमराह करके ही चलती है. इसके लिए मुझे एक बार पार्टी से निलंबित भी किया गया था. आज यह सच साबित हो रहा है कि मैंने उस दिन जो कहा था वह सही था.

बताया जा रहा है कि टीएमसी के सभी बागी सांसद रविवार, 14 जून को बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने वाले हैं. इसके बाद वो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे. बागियों में से एक जगदीश बसुनिया ने कहा कि उन लोगों को सोमवार, 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष से मिलने की तारीख दी गई है. सभी (बागी) सांसद उनसे मिलेंगे. 

वीडियो: सेहत: बार-बार पेशाब आना, कहीं बढ़े हुए प्रोस्टेट का संकेत तो नहीं?

Advertisement

Advertisement