तेलंगाना में एक महिला IPS ट्रेनी अफसर ने अपने साथी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला अधिकारी ने पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने और बिना मर्जी के प्राइवेट वीडियो चुपके से रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया. पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुझ पर कंडोम फेंके, प्राइवेट वीडियो बनाए... महिला IPS ट्रेनी ने बैचमेट पर लगाए गंभीर आरोप
Hyderabad में एक महिला IPS ट्रेनी ने साथी प्रोबेशनर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला?


इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, IPS प्रोबेशनर पीड़िता की उम्र 30 साल है, जो हैदराबाद स्थित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी’ (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रही हैं. IPS प्रोबेशनर वह ट्रेनी अधिकारी होता है जिसने UPSC परीक्षा पास कर ली है और पुलिस अकादमी में अपनी ट्रेनिंग (परिवीक्षा अवधि) पूरी कर रहा है.
18 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे उदय कृष्णा रेड्डी बीते कुछ हफ्तों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
शिकायत के मुताबिक, हैरेसमेंट 23 जून को शुरू हुआ, जब आरोपी ने ट्रेनी को वॉट्सऐप पर सेक्शुअली अब्यूसिव मैसेज भेजे और साथी प्रोबेशनर्स के सामने उनके बारे में गलत बातें कहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उदय ने बार-बार उन पर किसी दूसरे ट्रेनी के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, उन्हें कथित तौर पर इस आरोप को मानने के लिए मजबूर किया और उनके साथ बदसलूकी की.
महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरदस्ती उनके पर्सनल मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. उन्होंने दावा किया कि उसने उन्हें डिवाइस अनलॉक करने और अपनी प्राइवेट चैट दिखाने के लिए मजबूर किया. 8 जुलाई को, आरोपी ने कथित तौर पर फोन अपने कमरे में ले लिया और उन्हें उसका पासवर्ड बताने के लिए मजबूर किया.
‘पीड़िता के साथ मारपीट की’शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 9 जुलाई को उत्पीड़न और बढ़ गया, जब आरोपी उन्हें जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उनके साथ मारपीट की. आरोपी ने उनके बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की, गर्दन पर चाकू रखा और उन्हें कमरे से बाहर नहीं जाने दिया.
महिला अधिकारी ने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान आरोपी ने उन पर कंडोम के पैकेट फेंके. ट्रेनी ने यह भी आरोप लगाया कि 10 जुलाई को आरोपी ने फिर से उनके साथ मारपीट की और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें: होटल स्टाफ से मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो आया, IAS-IPS सस्पेंड हो गए
ब्लैकमेल के आरोपIPS ट्रेनी ने दावा किया कि आरोपी ने उनकी मर्जी के बिना एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उनके पति को भेज दिया. उन्होंने आरोपी पर दूसरों के बीच उनके बारे में झूठी और अपमानजनक बातें फैलाकर उसकी बदनामी करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच चल रही है और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: IPS को 3 करोड़, इंस्पेक्टर को 5 करोड़; 5 हजार करोड़ के घोटाले में किसकी गिरफ्तारी हुई?








