The Lallantop

हरिद्वार में बोलेरो ने जिन 4 कांवड़ियों को टक्कर मारी थी, उनका क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर वायरल कांवड़ हादसे का वीडियो हरिद्वार के ज्वालापुर का निकला. बोलेरो की टक्कर से कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई और तीन शिवभक्त घायल हुए, लेकिन इलाज के बाद सभी ने दोबारा गंगाजल भरकर अपनी यात्रा शुरू कर दी.

Advertisement
post-main-image
कांवड़ यात्रियों को गाड़ी ने मारी थी टक्कर. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरिद्वार के ज्वालापुर हाईवे पर 28 जुलाई को चार कांवड़ियों की टोली को हादसा हुआ, जहां एक तेज गति वाली बोलेरो गाड़ी ने उनकी टोली को टक्कर मारी।
  • यह हादसा तब हुआ जब शिवभक्तों की टोली गंगाजल भरकर दिल्ली की ओर जा रही थी और हाईवे पर डिवाइडर के पास बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी जिससे उनकी कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई।
  • हादसे में तीन सदस्यों को चोटें आईं लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ; उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी कांवड़ बनाई और फिर से हर की पौड़ी जाकर गंगाजल भरकर दिल्ली की ओर रवाना हुए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल है. सजी-धजी कांवड़ को चार लड़के अपने कंधे पर लादे सड़क पर चले जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार वाली बोलेरो पीछे से आती है. चारों कावड़ियों को उड़ाते हुए निकल जाती है. वीडियो में इसके बाद का कुछ नहीं दिखता. हादसे की अफरा-तफरी के बाद वीडियो खत्म हो जाता है. कहां की घटना है? कांवड़िए कौन थे और इस भयंकर हादसे के बाद उनका क्या हुआ? इसकी कोई जानकारी वीडियो से नहीं मिलती. अब रविवार, 2 अगस्त को इस बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 28 जुलाई को हरिद्वार के ज्वालापुर में घटी. शिवभक्तों की एक टोली हरिद्वार से अपने कांवड़ में गंगाजल भरकर दिल्ली की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से एक पिकअप गाड़ी उन्हें टक्कर मार दिया. बताया गया कि हरिद्वार से जल लेकर ये टोली 5 से 10 किलोमीटर ही चली थी कि ज्वालापुर में हाईवे पर ये हादसा हो गया. हादसे में कांवड़ तो क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई. 

रविवार, 2 अगस्त को दोबारा कांवड़ में जल भरकर जब ये टोली मुजफ्फरनगर पहुंची, तब अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया. टोली में शामिल एक युवक के मुताबिक, हादसे में उनकी टोली के कई सदस्यों को चोटें आईं लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. ये घटना होने के तत्काल बाद वो अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले अपना प्राथमिक उपचार कराया. फिर दोबारा हर की पौड़ी पहुंचे.  यहां से फिर गंगाजल उठाकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए. 

Advertisement

टोली के सदस्य अमन ने बताया कि वो लोग दिल्ली के उत्तम नगर के अंदर विकासनगर से आए थे. 28 जुलाई को वे हर की पौड़ी से जल उठाकर ज्वालापुर की तरफ निकल रहे थे. तभी हाईवे से एक बोलेरो वाला आता है. वो लोग डिवाइडर की साइड में चल रहे थे. तभी बोलेरो वाला सीधा उन्हें उड़ा देता है. वो लोग चक्कर खाकर गिर जाते हैं. वह आगे बताते हैं कि उनके साथ कुल 9 लोग थे. इनमें से तीन लोगों को चोट लगी है. उन्हें टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया.

ये भी पढ़ेंः पत्नी पर कार चढ़ाई, उठाकर दोबारा कुचला, बीमा के 44 लाख हड़पने के लिए पति ने दोस्तों संग की हत्या

उन्होंने बताया कि उनकी कांवड़ खंडित हो गई थी. गंगाजल गिर गया था. इसके बाद उन्होंने दूसरी कांवड़ बनाई और फिर से हर की पौड़ी जाकर गंगाजल भरा और वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गए. 

Advertisement

वीडियो: अजीत डोभाल ने Gen-z को क्या समझाया?

Advertisement