The Lallantop

अधेड़ उम्र की कई महिलाएं इस शख्स के झांसे में आईं, फोन में 40 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं

Gwalior man phone 40 Objectionable video: आरोपी की पहचान योगेश गुप्ता के तौर पर हुई है. वो ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके के सारिका नगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, योगेश RO पानी का कारोबार करता है और FASTag से जुड़ी सेवाएं भी देता है.

Advertisement
post-main-image
पीड़िता ने मामले की जानकारी पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी थी. (Courtesy- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके मोबाइल फोन से छह विभिन्न महिलाओं के 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।
  • योगेश गुप्ता सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनके साथ संबंध बनाने के वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था, जिसके बाद एक पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज हुई।
  • पुलिस वीडियो और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अन्य महिलाएं भी प्रभावित हैं या वीडियो किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा किए गए हैं।

एक 40 साल के शख्स के मोबाइल से 6 अलग-अलग महिलाओं के 40 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. वो सोशल मीडिया के जरिए इन महिलाओं से दोस्ती करता था. बाद में उनसे संबंध बनाने के वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. आरोप है कि इस शख्स ने इन्हीं स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए इन महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मामला ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का है. आजतक से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान योगेश गुप्ता के तौर पर हुई है. वो ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके के सारिका नगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, योगेश RO पानी का कारोबार करता है और FASTag से जुड़ी सेवाएं भी देता है.

पीड़िता ने दी मामले की जानकारी

ये मामला एक पीड़ित महिला की शिकायत के बाद सामने आया. उन्होंने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को बताया कि योगेश ने उससे नजदीकी बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. महिला की शिकायत के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची.

Advertisement

3 अक्टूबर ती रात 12 बजे महिला ने पुलिस को शिकायत दी. आरोप लगाया कि योगेश ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की. फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

ये भी पढ़ें: केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने वाले वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल मिलेगा

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन असल कहानी तब सामने आई जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई. योगेश के मोबाइल में एक नहीं करीब 6 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े 40 से ज्यादा वीडियो मिले. इनमें स्क्रीन रिकॉर्डिंग और दूसरे वीडियो भी शामिल हैं.

Advertisement

ग्वालियर के विश्वविद्यालय इलाके के CSP रोबिन जैन ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो मिले हैं. इन महिलाओं की उम्र 40 से 45 साल के बीच है. आरोपी योगेश हिडन कैमरा और अन्य डिवाइस का इस्तेमाल कर उनके वीडियो बनाता था. बाद में ब्लैकमेल करता था. मामले की जांच में आरोप सही पाए गए.

अन्य लोगों के साथ वीडियो साझा हुई?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, योगेश सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था. इसके बाद उनसे वीडियो कॉल पर बात करता था. अब पुलिस वीडियो, फोन रिकॉर्ड और दूसरे डिजिटल डेटा की जांच कर रही है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं और महिलाएं भी उसके संपर्क में तो नहीं थीं. और क्या इन वीडियो को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर किया गया.

वीडियो: Rajpal Yadav के पैसे भी ‘अता पता लापता’, CJI ने क्यों कहा ‘अच्छी फिल्म बनाओ’?

Advertisement