कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में विधानसभा के अंदर बड़ा धमाका होते दिखाया गया. लेकिन ये वीडियो असली नहीं था. इसे AI की मदद से बनाया गया था. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने 25 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान हजरत अली शोएब के तौर पर की है. वो बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है और बेंगलुरु में पाइप फिटिंग का काम करता था.
विधानसभा को बम से उड़ाने का वीडियो आया, पाइप फिटिंग करने वाले का दिमाग निकला
बेंगलुरु में AI से कर्नाटक विधानसभा में बम धमाके का फर्जी वीडियो बनाने और पोस्ट करने के आरोप में बिहार के 25 वर्षीय हजरत अली शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

TOI ने पुलिस के हवाले से अपनी रपट में लिखा है कि मंगलवार 20 अक्तूबर की सुबह इंस्टाग्राम पर ‘jnx_king_h_g’ नाम के अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो में सबसे पहले कर्नाटक विधानसभा भवन, जिसे विधान सौधा कहा जाता है, का बाहरी हिस्सा दिखाई देता है. इसके बाद AI से बनाए गए विजुअल इफेक्ट्स की मदद से इमारत के भीतर एक बड़ा विस्फोट होते हुए दिखाया जाता है. वीडियो के साथ कथित तौर पर लिखा गया था, ‘विधानसभा उड़ा दिया बम से.’
यह भी पढ़ें : सलमान का काफिला देख बदला पूरा प्लान, टाइगर पर अटैक से पहले रणबीर के घर के बाहर गए
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की रूटीन डिजिटल सर्विलांस के दौरान इस वीडियो का पता चला. इसके बाद विधान सौधा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग और दूसरी डिजिटल सुरागों की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाया. जांच के बाद हजरत अली शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया.
वीडियो बनाने के पीछे क्या मकसद था?फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के पीछे उसका मकसद क्या था. साथ ही, ये भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो बनाने या उसे एडिट करने में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.
वीडियो: लॉरेंस का नाम ले उद्धव ने अमित शाह, फडणवीस और एकनाथ शिंदे को घेर लिया












