दक्षिण गोवा में एक पार्षद के बेटे पर 25-30 नाबालिग लड़कियों का ‘यौन शोषण’ करने का आरोप लगा है. उसने कथित तौर पर पीड़िताओं को ब्लैकमेल भी किया. आरोपी का नाम सोहम सुशांत नाइक है, जिसकी उम्र 22 साल बताई गई है.
पार्षद के बेटे पर कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, दोस्तों को वीडियो दिखाकर फंस गया
Goa councillor son sex racket allegation: इस मामले का खुलासा एक पार्टी के बाद हुआ, जिसमें आरोपी ने खुद ही दोस्तों को लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो दिखाए थे. मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस स्टेशन के सामने लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


इस मामले का खुलासा एक पार्टी के बाद हुआ, जिसमें आरोपी ने खुद ही दोस्तों को लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो दिखाए थे. मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस स्टेशन के सामने लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इंडिया टुडे के पत्रकार रावजी देसाई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहम नाइक के पिता कुडचडे नगर पालिका से स्थानीय पार्षद हैं. आरोप है कि उनके बेटे ने पिछले तीन सालों में 25-30 नाबालिग लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड किए. किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िताओं ने वीडियो के बाहर आने के डर से पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.
हाल में हुई एक पार्टी में सोहम ने अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी. रिपोर्ट के मुताबिक नशे में धुत होने के चलते उसने अपने दोस्तों को पीड़िताओं के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो दिखाए. यहीं से ये बात अन्य लोगों तक भी पहुंच गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने 22 मार्च को पुलिस स्टेशन को घर लिया.
स्थानीय लोगों ने मांग की कि पुलिस इस मामले में खुद से मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करे. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे बंद का आह्वान करेंगे.
कुडचडे थाने के एक पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया,
"हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम सोहन सुशांत नाइक है. वो मधेगांव काकोड़ा का रहने वाला है. अभी हमारे पास किसी पीड़िता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हम पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक हमने एक मामला दर्ज किया है. जांच के दौरान और जानकारी जुटाई जा रही है. आगे कितने अपराध सामने आते हैं ये जांच के बाद ही स्पष्ट होगा."
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने भी सरकार से एक स्वतंत्र जांच की अपील की. उन्होंने मांग की कि पीड़ितों की पहचान पूरी तरह से सुरक्षित रखी जाए. वायरल हो रहे मटेरियल को रोका जाए और जो भी गिल्टी मिले, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
वीडियो: ईरान जंग के बीच भारत में हो रहे गैस संकट पर क्या बोले पीएम मोदी?





















