The Lallantop

युवती ने महिला को नशा कराया, होटल में बनाए संबंध, वीडियो बनाकर दो साल तक ब्लैकमेल किया

आरोप है कि आरोपी महिला ने बार-बार धमकी देकर महिला को अलग-अलग जगहों पर बुलाया और उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए. पैसे न दिने पर उसकी फोटो वायरल करने और पति को भेजने की धमकी दी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने महिला को गुजरात से बचाया. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवती द्वारा दूसरी महिला को नशा कराकर समलैंगिक संबंध बनाने और उसके बाद ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती ने पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया. इसके बहाने उसे दो साल तक ब्लैकमेल किया. वीडियो की एवज में महिला से पैसों की भी डिमांड की गई. इतना ही नहीं, आरोपी युवती ने ब्लैकमेल करके पीड़िता को अपने साथ गुजरात भी ले गई. वहां भी उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए. बाद में पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर उसे गुजरात से बचाया.

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला यूपी के मुरादनगर थाना इलाके का है. पीड़िता ने हरियाणा के पलवल की रहने वाली रेखा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पीड़िता का आरोप है कि 2023 में सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रेखा से हुई थी. आरोपी महिला उसके साथ कपड़ों का बिज़नेस करना चाहती थी. इसी सिलसिले में रेखा ने उसे एक दिन गाज़ियाबाद बस स्टैंड पर बुलाया. आरोप है कि यहां उसने पीड़िता को गन्ने के जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद रेखा उसे एक होटल में ले गई. यहां उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाए. कथित तौर पर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. कुछ दिन बाद आरोपी युवती ने उसे वीडियो और फोटो भेजी. पैसों की डिमांड की. पैसे ना देने पर उसकी फोटो वायरल करने और पति को भेजने की धमकी दी. आरोप है कि रेखा ने बार-बार धमकी देकर महिला को अलग-अलग जगहों पर बुलाया और उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः लड़कियों के होंठ फाड़कर डाल देते हैं डिस्क, कहानी उस कबीले की जहां औरत होना आज भी श्राप है

आरोप है कि बीते साल 14 अगस्त को रेखा ने उसे वीडियो की धमकी देकर बुलाया. इसके बाद वह उसे गुजरात ले गई. यहां रेखा ने पीड़िता को बंधक बनाया. यहां भी उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो भी शूट किया.

उधर, काफी दिनों तक लापता होने के बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की. महिला की लोकेशन गुजरात की मिली. इसके बाद गाज़ियाबाद पुलिस गुजरात पहुंची और उसे मुक्त कराया.

Advertisement

गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़िता के पति ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसे गुजरात से ढूंढ निकाला है. पीड़िता की शिकायत पर रेखा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अभी तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता और आरोपी महिला की दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी.

वीडियो: इश्क में शहजाद बना फर्जी GST इंस्पेक्टर, शादी के बाद बीवी ने जेल पहुंचा दिया

Advertisement