The Lallantop

'दुकान बंद करो नहीं तो आग लगा दूंगा...' मीट होटल चलाने वाले मुस्लिम दुकानदार को धमकी, VIDEO वायरल

करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में जो शख्स धमकी दे रहा है, उसकी पहचान सत्यम पंडित के तौर पर हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्यम पंडित वृद्ध दुकानदार को धमका रहा है. मंदिर और मंगलवार का हवाला देते हुए कहता है अगर मंगलवार के दिन दुकान खुली तो एक मिनट में आग लगा देगा.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट. (सोशल मीडिया)

देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल है. लोगों के पास काम नहीं है. घर बैठे-बैठे परेशान होते हैं. बाहर निकलते हैं तो अपनी कुंठा और नफरत एक साथ उड़ेल देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें एक कुर्ता-पजामा पहना व्यक्ति एक वृद्ध मुस्लिम दुकानदार को धमकी देता दिख रहा है. कह रहा है कि मीट होटल चलाने वाला दुकानदार मंगलवार को अपनी दुकान बंद कर दे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र कैला भट्टा इलाके का है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में जो शख्स धमकी दे रहा है, उसकी पहचान सत्यम पंडित के तौर पर हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्यम पंडित वृद्ध दुकानदार को धमका रहा है. मंदिर और मंगलवार का हवाला देते हुए कहता है अगर मंगलवार के दिन दुकान खुली तो एक मिनट में आग लगा देगा.

Advertisement

कानून-व्यवस्था को कुछ भी ना समझने का आलम देखिए. ये वीडियो खुद सत्यम पंडित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया. जैसे कोई बहुत महान काम कर दिया हो. मतलब, पहले आग लगाने की धमकी. फिर उस धमकी के वीडियो की पोस्टिंग. और फिर ये कैप्शन- मंगलवार के दिन गाजियाबाद में किसी भी मुस्लिम को मीट नहीं बेचने दिया जाएगा.

इधर, जब बात कानून-व्यवस्था की आई तो गाजियाबाद पुलिस का भी बयान आया. वीडियो की जांच करने की बात कही गई. और फिर इसी जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई. पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था एकदम ठीक है.

वैसे, पुलिसिया कार्रवाई की बातों के बीच सत्यम पंडित की हिस्ट्रीशीट भी सामने आई है. धड़ल्ले से हेट स्पीच देता रहा है. बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसमलानों का नाम लेकर पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अगस्त 2024 में आपत्तिजनक बातें कही थीं. जिसके चलते जेल भी जाना पड़ा था. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है. 

Advertisement

वीडियो: हरिद्वार के मुस्लिम ट्रक ड्राइवर ने कहा 'धर्म पूछकर बुरी तरह पीटा', पुलिस ने क्या किया?

Advertisement