The Lallantop

लड़की देखी, प्यार हुआ और मांग भर दी, अब वो लड़का निकला तो जान से मार दिया

Rajkot Gay Murder: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार-मोहब्बत का सफर पार्टनर की हत्या तक जा पहुंचा. आरोपी को पता चला कि जिसके साथ वो लिव-इन में रह रहा था, वो लड़की नहीं थी. क्या है पूरा केस?

Advertisement
post-main-image
चंदन कुमार (गोल घेरे में) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पीयूष कुमार खरवार (नीचे बैठा हुआ). (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकोट जिले में 25 जून को मस्कत फाटक के पास एक सड़ी-गली लाश मिली, शव महिला के कपड़े पहन रखा था और पोस्टमार्टम से पता चला कि मृतक पुरुष है जिसकी हत्या सिर पर चोट से हुई।
  • पीयूष कुमार खरवार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चंदन कुमार से संपर्क किया, जो खुद को महिला बताता था, और दोनों का संबंध लिव-इन तक पहुंचा, बाद में पहचान का खुलासा और विवाद हुआ।
  • पुलिस ने जांच के बाद पीयूष को गिरफ्तार किया, जिसने हत्या स्वीकार की, अब मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आगे की जांच जारी रहेगी।

इंस्टाग्राम और फेसबुक से प्यार की शुरुआत हुई. प्यार इतना था कि युवक ने पार्टनर की मांग में सिंदूर भरा और लिव-इन में रहने लगे. फिर जिसे लड़की समझा था, उसकी असली पहचान उजागर हुई. युवक को पता चला कि जिस इंसान के साथ वो रह रहा है, वो लड़की नहीं बल्कि एक गे है. दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा हुआ. अलग-अलग शहरों तक बात पहुंची. फिर आरोप है कि युवक ने परेशान होकर पार्टनर की हत्या कर दी.

Advertisement

मामला गुजरात के राजकोट जिले का है. आजतक से जुड़े रौनक मजीठिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जून को राजकोट ग्रामीण के शापर-वेरावल इलाके में मस्कत फाटक के पास एक अज्ञात शव मिला. डेड बॉडी रेलवे की दीवार के पास सड़ी-गली हालत में थी. मृतक ने महिला के कपड़े पहन रखे थे. शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया.

CCTV और सबूत खंगाले गए

फोरेंसिक पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोटों के कारण हत्या होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया. CCTV फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 20 साल के पीयूष कुमार खरवार को गिरफ्तार किया. 20 साल का पीयूष उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहना वा है.

Advertisement
खुद को युवती बताता था चंदन

पूछताछ में पीयूष ने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ. मृतक का नाम चंदन कुमार है. पुलिस जांच में सामने आया कि हैदराबाद में रहने के दौरान पीयूष की फेसबुक पर ‘निशा कुमार’ और इंस्टाग्राम पर ‘पूनम’ नाम की आईडी के जरिए चंदन कुमार से पहचान हुई थी.

चंदन ने खुद को युवती बताकर पीयूष का विश्वास जीता और दोनों साथ रहने लगे. इस बीच, पीयूष ने चंदन की मांग में सिंदूर भरा और दोनों लिव-इन में रहने लगे. चंदन ने धार्मिक मान्यता का हवाला देकर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया था. दोनों लंबे समय तक साथ रहते रहे.

पुलिस के अनुसार, एक दिन पीयूष ने चंदन को शेविंग करते हुए देखा. तभी उसे पता चला कि चंदन महिला नहीं बल्कि पुरुष है और समलैंगिक संबंधों में रुचि रखता है. इस खुलासे के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद शुरू हो गया. पीयूष जहां-जहां रोजगार के लिए जाता, चंदन भी उसके पीछे पहुंच जाता था. हैदराबाद से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आखिर में राजकोट जिले के पडवला तक चंदन, पीयूष के पीछे-पीछे पहुंच गया.

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

राजकोट ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि शुरुआत में लग रहा था की किसी महिला की डेड बॉडी है. लंबे बाल थे. जीन्स पहनी हुई थी. हाथ पर पीयूष ना का एक टैटू था. पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि ये महिला नहीं है, पुरुष है. इसके सिर पर चोट लगने की वजह से ब्लंट इंजरी है, जो किसी पत्थर या किसी मजबूत हथियार से मारी हुई है. इसकी वजह से डेथ हुई है.

SP विजयसिंह गुर्जर ने आगे बताया कि चंदन, पीयूष का पीछा नहीं छोड़ रहा था. वो पीयूष के साथ संबंध रखना चाह रहा था, जिसके लिए पीयूष राजी नहीं था. पीयूष राजकोट आया, तो चंदन भी आ गया. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पीयूष ने कथित तौर पर चंदन की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: केतन के मर्डर का मजाक उड़ाने पर सस्पेंड हुई डेंटिस्ट ने कहा- 'मुझे प्रॉस्टिट्यूट बुला रहे लोग...'

ऐसे पकड़ा गया पीयूष

पुलिस को घटना का 4 सेकेंड का एक CCTV फुटेज मिला था. इसमें एक शख्स बगल में दिखा, तो पुलिस ने लेबर मुहैया कराने वाली कंपनियों को ये फुटेज भेजा. फिर किसी ने CCTV फुटेज में पीयूष की पहचान कर ली. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ की गई तो उसने पूरी बात बताई. उसने जो कुछ भी बताया, वो उसकी कॉल डिटेल की हिस्ट्री और दूसरी टेक्निकल चीजों से मैच करती हैं.

वीडियो: केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़, सिया के पैरेंट बोले, ‘चेतन सिर्फ दोस्त था’

Advertisement