The Lallantop

15 साल का लड़का स्टंटबाज दोस्त के साथ थार में निकल गया, 100 फीट गहरी खाई में शव मिला है

Faridabad Thar accident stunt: हरियाणा के फरीदाबाद में Thar के खाई में गिरने से एक 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गाड़ी कथित तौर पर 20 साल का विकास चला रहा था और पहाड़ पर स्टंट कर रहा था. तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वो खाई में जा गिरे.

Advertisement
post-main-image
तीनों युवकों Thar से स्टंट कर रहे थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

हरियाणा के फरीदाबाद में Thar के खाई में गिरने से 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त कथित तौर से थार से स्टंट कर रहे थे. उसी दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया और वे खाई में जा गिरे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खाई की गहराई 100 फीट बताई गई है. लोगों ने युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों का इलाज चल रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

हादसे में मारे गए नाबालिग का नाम सोहन है, वो 9वीं कक्षा का छात्र था. इंडिया टुडे से जुड़े सचिन गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मंगलवार, 24 फरवरी को धौज थाना इलाके के सिरोही गांव में हुई. सोहन के पड़ोस में रहने वाले विकास के परिवार ने एक महीने पहले Thar खरीदी थी. इसी गाड़ी से 20 वर्षीय विकास, सोहन और 16 वर्षीय हेमंत घूमने निकले थे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक सोहना-बल्लभगढ़ मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी इलाके में गए थे. गाड़ी कथित तौर पर विकास चला रहा था और स्टंट कर रहा था. इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो खाई में जा गिरे. ये हादसा सड़क से गुजर रहे लोगों ने देखा और तुरंत उन्हें बचाने के लिए कोशिश शुरू कर दी. जैसे-तैसे उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया. हॉस्पिटल ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

बताया गया कि सोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना पर मृतक सोहन के पिता का कहना है,

मुझे दोपहर के समय घटना की सूचना मिली थी. मैं इसके बाद तुरंत ऑफिस से निकला. लेकिन बीच रास्ते में ही मुझे कॉल आया कि मेरे बेटे का देहांत हो गया है. मैंने बेटे को कई बार कहा था कि विकास के साथ मत जाया कर. मैंने विकास को भी घर बुलाकर कहा था कि बच्चों को ऐसे ही अपने साथ मत लेकर जाया कर. कोई हादसा हो जाएगा, तेरे लिए दिक्कत हो जाएगी. मेरी तो पूरी दुनिया लुट गई है.

Advertisement

घटना पर धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और क्रेन की मदद से थार गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया. युवकों को स्थानीय लोगों ने पहले ही बाहर निकाल कर अलफलाह अस्पताल में भर्ती करवाया दिया था. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेजा गया था. मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: थार एक्सीडेंट में शख्स की मौत, ड्राइवर सीट छोड़ भागी!

Advertisement