The Lallantop

शादीशुदा महिला से फेसबुक पर दोस्ती की, पहली मुलाकात में ही हत्या कर जंगल में गाड़ दिया

दोनों ने सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत शुरू की थी. जब बात आगे बढ़ी तो दोनों ने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई.

Advertisement
post-main-image
आरोपी पुनीत गौड़ा ने महिला के शव को मांड्या जिले के कट्टारघट्टा जंगल के पास एक खेत में दफना दिया था. (फोटो- X)

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक शख्स ने पहली मुलाकात में अपनी विवाहित प्रेमिका की हत्या कर दी (Facebook ‘boyfriend’ murders Karnataka woman). हत्या के चार दिन पहले ही दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. महिला दो बच्चों की मां थी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया कि आरोपी पुनीत गौड़ा ने महिला के शव को मांड्या जिले के कट्टारघट्टा जंगल के पास एक खेत में दफ्ना दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तीखी बहस, गुस्से में हमला

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी कि पुनीत गौड़ा मांड्या का रहने वाला है. उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. फिलहाल वो बेरोजगार था. दोनों ने सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत शुरू की थी. पुलिस ने बताया कि जब बात आगे बढ़ी तो दोनों ने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई. इसके बाद, प्रीति ने बिना अपने परिवार को बताए 21 जून को पुनीत से मुलाकात की. पुनीत ने अपनी कार में उसके साथ कुछ समय बिताया.

पुलिस जांच के अनुसार, मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई. इसके बाद पुनीत ने गुस्से में आकर प्रीति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पुनीत ने दावा किया कि प्रीति ने शारीरिक संबंध जारी रखने के लिए उसे पैसे की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया. हमले के बाद, पुनीत ने प्रीति के शव को अपनी कार में ले जाकर अपने खेत में दफ्ना दिया.

Advertisement

प्रीति के परिवार ने 21 जून को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. प्रीति के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और फेसबुक मैसेजेज की जांच के आधार पर पुलिस ने पुनीत को संदिग्ध माना. मांड्या पुलिस ने 25 जून को पुनीत को गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस उसे उस जगह पर ले गई, जहां उसने शव को दफ्नाया था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

अब मांड्या पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है. वो हत्या के पीछे किसी अन्य कारण का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है.

वीडियो: सोनम के साथ सफर करने वाली उजाला यादव ने क्या खुलासा कर दिया?

Advertisement

Advertisement