The Lallantop

EPFO 3.0: 7 करोड़ कर्मचारियों की मौज! UPI से निकलेगा PF का पैसा, बदल गए ये 5 बड़े नियम

EPFO 3.0 की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है. इसका मतलब ये है कि पीएफ के लिए अब जल्दी ही दफ्तरों के चक्कर और कागजी झंझट खत्म हो गया है. पीएफ खाताधारक सीधे UPI से एडवांस पैसा निकाल सकेंगे एडवांस पैसा.

Advertisement
post-main-image
PF का पैसा अब UPI से मिलेगा (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने की घोषणा की है, जो पीएफ से जुड़े कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस बनाता है।
  • पहले पीएफ निकालने के लिए 13 कैटेगरी थीं और 7 साल की नौकरी अनुभव की आवश्यकता थी, जिससे प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली होती थी।
  • EPFO 3.0 के तहत पीएफ निकासी के नियम आसान किए गए हैं, अब 12 महीने की नौकरी के बाद 75% जमा राशि निकाली जा सकेगी और पूरी प्रक्रिया UPI के माध्यम से तेज होगी।

नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली खबर आई है. अगर आप भी हर महीने अपनी सैलरी से कटने वाले पीएफ (PF) के पैसों को लेकर परेशान रहते थे, तो अब खुश हो जाइए. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपना नया डिजिटल अवतार EPFO 3.0 रोलआउट करने की तैयारी पूरी कर ली है. खबरों के मुताबिक इसकी टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है.

Advertisement

इस नए सिस्टम का सीधा मकसद भारत के 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए पीएफ से जुड़े कामों को बेहद आसान, तेज और पूरी तरह पेपरलेस (बिना किसी कागजी कार्रवाई के) बनाना है.

आइए जानते हैं कि इस बड़े बदलाव से आपकी जेब और आपके पीएफ अकाउंट पर क्या असर पड़ने वाला है.

Advertisement

अब सीधे UPI से निकाल सकेंगे पैसा

अभी तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था और वह सीधे आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता था, जिसमें कई दिन लग जाते थे. लेकिन अब EPFO 3.0 के तहत आप UPI (Unified Payments Interface) के जरिए भी तुरंत विड्रॉल (पैसे की निकासी) कर सकेंगे.

‘एनडीटीवी’ की खबर के मुताबिक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन होगा. इसका मतलब है कि क्लेम अप्रूवल के समय में भारी कटौती होगी, इंसानी गलतियां कम होंगी और आपको दफ्तरों के चक्कर काटने या बाबूगीरी से मुक्ति मिल जाएगी.

13 कैटेगरी खत्म, अब सिर्फ 3 सीधे ऑप्शन

NDTV के मुताबिक पहले जब किसी को रिटायरमेंट से पहले पीएफ का आंशिक पैसा (Partial Withdrawal) निकालना होता था, तो उसे 13 अलग-अलग मुश्किल कैटेगरी में से चुनना पड़ता था. लोग अक्सर इसी बात में उलझ जाते थे कि किस कैटेगरी में अप्लाई करें.

Advertisement

EPFO ने नई व्यवस्था में इस उलझन को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है. EPFO 3.0 में इन 13 कैटेगरीज को समेटकर सिर्फ 3 आसान ऑप्शंस में बदल दिया गया है,

जरूरी आवश्यकताएं (Essential Needs): जैसे बीमारी या कोई इमरजेंसी.

आवास की जरूरतें (Housing Requirements): घर खरीदने या बनवाने के लिए.

विशेष परिस्थितियां (Special Circumstances): कुछ चुनिंदा खास हालात.

7 साल नहीं, 12 महीने में ही निकालें पैसा

पहले पीएफ से एडवांस या जल्दी पैसा निकालने के लिए नौकरी के जो कड़े नियम थे, उन्हें EPFO 3.0 में बेहद लचीला बना दिया गया है. पहले जहां इसके लिए 7 साल तक की लंबी सर्विस की जरूरत होती थी, वहीं इसे घटाकर सिर्फ 12 महीने (1 साल) कर दिया गया है.

यानी अगर आपकी नौकरी को सिर्फ एक साल हुआ है, तब भी आप अपनी जमा राशि का 75% तक हिस्सा बेहद आसानी से निकाल सकते हैं. जब आप क्लेम करेंगे, तो आपको कर्मचारी और नियोक्ता (Employer) दोनों का हिस्सा ब्याज समेत मिल जाएगा, वह भी बिना किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट (कागजी दस्तावेज) को जमा किए.

EPFO
EPFO 3.0 की टेस्टिंग पूरी

नौकरी छूटने पर मिलेगा मजबूत 'सेफ्टी नेट'

अगर किसी वजह से किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो उसके लिए इस नए सिस्टम में एक बेहतरीन सुरक्षा चक्र (Safety Net) तैयार किया गया है,

तुरंत राहत: बेरोजगार होते ही सदस्य अपने फंड का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकता है ताकि घर खर्च में कोई दिक्कत न आए.

बाकी पैसा: बचा हुआ 25% हिस्सा तब निकाला जा सकता है, जब व्यक्ति पूरे 12 महीने (एक साल) तक बेरोजगार रहता है.

ये दो चरणों वाली व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि मुश्किल समय में आपके पास तुरंत कैश भी आ जाए और आपका पूरा भविष्य का फंड एक बार में ही खत्म न हो जाए.

पेंशन और फुल विड्रॉल के नए नियम

पूरी रकम (100 परसेंट PF) निकालने की इजाजत अब आधिकारिक तौर पर 55 वर्ष की उम्र में मिलेगी. इसके अलावा कुछ विशेष परिस्थितियों में भी पूरा पैसा निकाला जा सकता है, जैसे- स्थाई विकलांगता, छंटनी (Redundancy), वीआरएस (Voluntary Retirement) या फिर कोई कोई शख्स हमेशा के लिए भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में शिफ्ट हो रहा हो.

इसके साथ ही आपके बुढ़ापे को सुरक्षित रखने के लिए दो बेहद जरूरी नियम कड़े किए गए हैं,

नियम का नामपुराना नियमनया नियम (EPFO 3.0)असर
पेंशन विड्रॉल (EPS)सिर्फ 2 महीने की नौकरी के बाद संभव थाकम से कम 36 महीने (3 साल) की नौकरी जरूरीलोग करियर की शुरुआत में ही पेंशन का पैसा नहीं उड़ा पाएंगे.
मिनिमम बैलेंस प्रोटेक्शनऐसा कोई कड़ा नियम नहीं थाकुल योगदान का 25% हिस्सा सुरक्षित लॉक रहेगाये हिस्सा केवल रिटायरमेंट के समय ही मिलेगा, जिससे बुढ़ापा सुरक्षित रहे.

इन बदलावों से साफ है कि सरकार जहां एक तरफ आपको जरूरत के समय तुरंत पैसा (UPI के जरिए) देने को तैयार है, वहीं दूसरी तरफ ये भी सुनिश्चित कर रही है कि आप अपने बुढ़ापे की लाठी यानी पेंशन फंड को समय से पहले खत्म न कर दें.

वीडियो: खर्चा पानी: अब PF का पैसा नहीं फंसेगा, जानिए कैसे?

Advertisement