दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच एक्स पर ‘जुगलबंदी’ देखने को मिल रही है. मामला Starlink से जुड़ा है. एलन मस्क आरोप लगा रहे हैं कि भारत सरकार तमाम नियमों का ‘पालन करने के बावजूद’ उनके सैटेलाइट इंटरनेट को मंजूरी नहीं दे रही है. इसे लेकर 8 अक्टूबर को मस्क ने दो पोस्ट किए थे. इन पर चर्चा चल ही रही थी कि राहुल गांधी ने मस्क का 'स्वागत' कर दिया. और इशारा दिया कि सत्ता परिवर्तन होने पर स्टारलिंक को भारत में एंट्री दी जा सकती है. बदले में मस्क ने कांग्रेस नेता को ‘थैंक्यू’ कहा है.
राहुल गांधी ने एलन मस्क से 'दूसरे शख्स' का इंतजार करने को कहा, जवाब मिला 'थैंक्यू राहुल'
Elon Musk reaction on Rahul Gandhi post: भारत में Starlink की एंट्री अब तक ना होने पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने एक बिजनेसमैन को फायदा देने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि अब तक आप दूसरे शख्स से नहीं मिले हैं.

पूरा मामला Starlink की भारत में लॉन्चिंग और लाइसेंस से जुड़ा है. एलन मस्क की इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत सरकार मंजूरी नहीं दे रही है. लिहाजा खरबपति मस्क बिफरे पड़े हैं. ‘अंबानी’ का नाम लेकर मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा,
“स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है. और इसने 5 सालों में भारत सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा किया है. फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?”
मस्क के इसी पोस्ट पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रिएक्ट किया. और इशारा किया कि अब तक आप दूसरे शख्स, यानी खुद राहुल से मिले ही नहीं हैं. उन्होंने लिखा, "भारत में आपका स्वागत है, एलन. तब तक इंतजार करें, जब तक आप दूसरे व्यक्ति से नहीं मिल लेते."
राहुल के इसी बयान पर एलन ने शुक्रिया कहते हुए चिंता जताई. उन्होंने लिखा, “थैंक्यू राहुल. ये वाकई परेशान करने वाला है.”

एलन मस्क ने 7 अक्टूबर को भी एक पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि भारत के कुछ बड़े बिजनेसमैन नहीं चाहते कि स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट भारत आए ताकि उनका इंटरनेट सेक्टर पर एकछत्र राज बना रहे. इस पोस्ट में उन्होंने लोगों से इन ‘बिजनेसमैन के नामों’ का अंजादा लगाने के लिए कहा था. अगले दिन एलन मस्क ने खुद ही सीधा 'अंबानी' का नाम ले दिया.
ये भी पढ़ें: एलन मस्क ने अंबानी को 'असली बॉस' लिखकर भारत सरकार पर हमला बोल दिया
विपक्षी दल लंबे समय से मोदी सरकार पर देश के चुनिंदा बिजनेसमैन को ही बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं. मस्क के पोस्ट ने इसे और हवा दे दी.
स्टारलिंक की देशभर में 20 गेटवे साइट्स7 अक्टूबर को, स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत के हिसाब से सिक्योरिटी कंट्रोल बनाए हैं और भारत में 20 गेटवे साइट्स तैयार की हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी भारतीय यूर्सज का डेटा भारत में ही रख रही है.
ड्रायर ने कहा कि स्टारलिंक ने भारतीय मार्केट की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है. बता दें कि स्टारलिंक, स्पेसएक्स का प्रोजेक्ट है. ये सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देता है.
वीडियो: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी और अक्षय कुमार ने क्या कहा?












