नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET एग्जाम में पेपर लीक की समस्या को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की परीक्षा अगले साल से पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड यानी ऑनलाइन होगी. OMR शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर के सामने बिठाया जाएगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी.
NEET एग्जाम ऑनलाइन होने से छात्रों के लिए क्या-क्या बदलेगा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अगले साल से नीट की परीक्षा ऑनलाइन कराने का फैसला किया है. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम से कॉपी जांचने में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. वहीं रिजल्ट आने में भी कम समय लगेगा. इससे एग्जाम सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है, जिससे पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों को रोका जा सकता है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अगले साल से NEET एग्जाम ट्रेडिशनल पेन-पेपर मॉडल की जगह कंप्यूटर बेस्ड सिस्टम (CBT) पर शिफ्ट कर जाएगा. इससे परीक्षा में पारदर्शिता आने की उम्मीद है.
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम से कॉपी जांचने में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. वहीं रिजल्ट आने में भी कम समय लगेगा. इससे एग्जाम सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है, जिससे पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों को रोका जा सकता है. एजुकेशनल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, CBT के जरिए नीट ग्लोबल टेस्टिंग स्टैंडर्स को मैच कर सकता है, जहां बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के लिए डिजिटल एग्जाम कराए जाते हैं.
छात्रों के लिए क्या-क्या बदलेगा?
छात्रों के लिए सबसे बड़ा बदलाव एग्जाम के इंटरफेस और क्वेश्चन का आंसर करने के तरीके में होगा. वे अब OMR शीट भरने के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर सवालों का जवाब सिलेक्ट करेंगे. इस बदलाव को अडॉप्ट करने के लिए कैंडिडेट्स को डिजिटल टेस्ट देने की तैयारी करनी होगी, ताकि वे आसानी से ऑन-स्क्रीन टूल का इस्तेमाल कर सकें और टाइम मैनेजमेंट का भी ध्यान रख पाएं. हालांकि सिलेबस और परीक्षा के स्ट्रक्चर में बदलाव होने की कोई उम्मीद नहीं है.
21 जून को होगा री-एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Exam रद्द होने के बाद अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है. एजेंसी के मुताबिक, 21 जून को दोबारा से नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख के साथ ही NTA ने छात्रों को कुछ राहत देने का ऐलान किया है.
- रद्द किए गए NEET एग्जाम की परीक्षा फीस वापस की जाएगी.
- दोबारा कराई जाने वाली परीक्षा के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.
- कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर के लिए अपनी पसंद से शहर चुन सकते हैं.
- शहर सिलेक्ट करने और बाकी अपडेट करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा.
- 14 जून से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
- कैंडिडेट्स को OMR शीट में डिटेल्स भरने के लिए 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार परीक्षा में धांधली करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने परीक्षा में होने वाले धांधली को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे सामूहिक तौर पर खत्म करने पर जोर दिया.
वीडियो: NEET Paper Leak मामले पर मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान से क्या मांग की?




















