दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ढही हुई इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है. यह हादसा 6 सितंबर की दोपहर को हुआ, जब अचानक एक बहुमंजिला इमारत गिर गई. इस बिल्डिंग में ‘हॉस्टल डेज’ नाम से एक पेइंग गेस्ट (PG) चलाया जा रहा था. मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं. आशंका जताई जा रही है कि 40 से 50 छात्र अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं.
दिल्ली में गिरी बिल्डिंग का मालिक पकड़ा गया, पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से दबोचा
Delhi PG Hostel Collapsed: दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को एक हॉस्टल की इमारत गिर गई. पुलिस ने फरार मकान मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से दिल्ली लाया जा रहा है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हरिराम के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था. इसके बाद उसे खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गईं. तीन-चार टीमों ने उन जगहों पर छापेमारी की जहां उसके छिपे होने का शक था.
पुलिस सेक्टर 23 भी पहुंची, जहां हरिराम गुप्ता की दुकान 'हरिराम पेंट्स एंड हार्डवेयर' पिछले दो दिनों से बंद थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी लगभग 15 सालों से यह दुकान चला रहे थे और इलाके के जाने-माने हार्डवेयर व्यापारियों में से एक थे. पड़ोसियों का यह भी कहना है कि हरिराम परिवार के पास सेक्टर 23 और पालम विहार में कई घर हैं.
ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा: मलबे में दबे स्टूडेंट का वीडियो कॉल वायरल, चेहरे पर खून...मदद की गुहार
सत्य निकेतन हादसादिल्ली में रविवार, 6 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिर गई. अब तक 7 छात्रों के शव बरामद हुए हैं. अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. लेकिन इस हादसे के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में कोई खामी थी या उसके मेंटेनेंस में कमी थी.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह इमारत लगभग 40 से 50 साल पुरानी थी. जब हादसा हुआ, तब इसके बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. तभी यह इमारत ढह गई. सत्य निकेतन वह जगह है जहां से दिल्ली यूनिवर्सिटी का साउथ कैंपस काफी पास है. इसलिए इलाके की कई रिहायशी इमारतों को बड़े पैमाने पर हॉस्टल और पेइंग गेस्ट में बदल दिया गया है.
वीडियो: दिल्ली में बस के अंदर एक बार फिर गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार










