दिल्ली में परिवार के साथ सो रही थी बच्ची, कैब ड्राइवर ने किया किडनैप, रेप के बाद हत्या
Delhi Girl Rape Murder: आरोपी Cab Driver ने कबूल किया कि उसने महरौली में बच्ची को फुटपाथ से उठाया था. इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सैकड़ों CCTV को खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली के महरौली में 11 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी शख्स ने बच्ची की हत्या कर दी. आरोपी ने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. वारदात के सिर्फ छह घंटे के अंदर ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को 22 जून की सुबह लगभग 11 बजे PCR कॉल के जरिए पीड़ित परिवार ने बच्ची के अगवा होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया आरोपीजांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी रास्तों का सहारा लिया. सैकड़ों CCTV कैमरों को खंगाला गया. फुटेज चेक की गई. तब जाकर आरोपी का पता चला. पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया था. इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी.
दिल्ली पुलिस का बयानन्यूज एजेंसी ANI को दिल्ली पुलिस ने अपना बयान दिया,
“महरौली इलाके में 11 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या करने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. जुर्म के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की गई. ड्राइवर ने सोमवार, 22 जून को सुबह 5 बजे लड़की का अपहरण कर लिया था, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी.”

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने लड़की के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंकने की बात कबूल की.
यह भी पढ़ें: भाई रात में ट्रैवल कर रही बहन को समझा रहा था, फिर कैब ड्राइवर ने जो किया उसने वीडियो वायरल कर दिया
फिलहाल, बच्ची के शव को दिल्ली के एक अस्पताल लाया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल में मौजूद हैं.
वीडियो: बिहार में एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद मौत, पोस्ट मॉर्टम ने बताया सच


