The Lallantop

बारिश में खेलने जाने की जिद कर रहा था 10 साल का बच्चा, पिता ने जान ले ली!

Delhi Man Stabs Son To Death: मृतक बच्चे की एक बहन ने अपने पिता के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है. उसने बताया कि उसके पिता शराब पीकर सभी को पीटते थे. मृतक बच्चे के भाई और पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
बच्चे के पिता और हत्या के आरोपी 40 साल के ए रॉय को गिरफ़्तार कर लिया गया है. (प्रतीकात्मक फ़ोटो- PTI)

दिल्ली में एक 10 साल के बच्चे की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी. क्योंकि वो बारिश में खेलने के लिए बाहर जाने की जिद कर रहा था. पुलिस ने 40 साल के आरोपी ए रॉय को गिरफ़्तार कर लिया है. अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाक़े की है. शनिवार, 28 मई की सुबह पुलिस को दादा देव अस्पताल से एक बच्चे के बारे में सूचना मिली. जिसे चाकू से घायल अवस्था में पहुंचाया गया था. पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. लेकिन तब तक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चा अपने पिता और तीन भाई-बहनों के साथ एक कमरे के किराए के मकान में रह रहा था. उनकी मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था. बच्चों की देखभाल सिर्फ़ उसका पिता ए रॉय करता था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक़, जब बच्चा बारिश में खेलने के लिए बाहर जाने की जिद कर रहा था, तो पिता ने इसका विरोध किया. लेकिन जब लड़के ने उसकी बात नहीं मानी, तो पिता ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद पिता घायल लड़के को अस्पताल ले गया. लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका.

ये भी पढ़ें- शराबी पिता ने चॉकलेट के पैसे मांगने पर 4 साल की बच्ची की जान ले ली

NDTV में छपी ख़बर के मुताबिक़, मृतक बच्चे की एक बहन ने अपने पिता के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है. उसने बताया कि उसके पिता शराब पीकर सभी को पीटते थे. वहीं, मृतक बच्चे के भाई ने बताया कि उसने अपने भाई को अपने पिता से बचाने की भी कोशिश की थी.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि आरोपी के ख़िलाफ़ कानून की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है. ताकि घटना के पूरे क्रम और अपराध से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से भी बात कर रही है. साथ ही, पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जांचा जा रहा है.

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कमांडो ने की पत्नी की हत्या, सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा

Advertisement